फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   341 children in Dausa district in Rajasthan infected with corona virus third wave may occured

राजस्थान: दौसा में महज 20 दिनों में 341 बच्चे पॉजिटिव, तीसरी लहर के मिले संकेत

Sun, 23 May 2021 09:27 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 23 May 2021 09:27 AM IST
सार

राजस्थान के दौसा में 1-21 मई के बीच 341 बच्चे कोरोना की चपेट में आए हैं। महज 20 दिनों में 341 बच्चों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद अब वहां कोरोना की तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
341 children in Dausa district in Rajasthan infected with corona virus third wave may occured
बच्चों में भी कोरोना के लक्षण - फोटो : prayagraj

विस्तार

देश अभी कोरोना की दूसरी लहर से जूझ ही रहा है लेकिन राजस्थान के दौसा में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है। राजस्थान के दौसा जिले में 341 बच्चे कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद ये संभावना जताई जा रही है कि दौसा में कहीं कोरोना की तीसरी लहर तो नहीं आ गई।

विज्ञापन


तीसरी लहर की दस्तक!
तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए दौसा का जिला प्रशासन पहले से अलर्ट हो गया है। दौसा में 341 बच्चे का कोरोना पॉजिटिव निकलना चिंताजनक है और इन बच्चों की उम्र 0-18 साल के बीच की है। एक मई से 21 मई के दौरान दौसा में 341 बच्चे संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


20 दिनों में 341 बच्चे संक्रमित
दौसा जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले 20 दिनों में 341 बच्चे भले ही कोरोना संक्रमित पाए गए हों लेकिन इनमें से कोई भी गंभीर नहीं है। इसके अलावा राजस्थान में ग्रामीण इलाकों में कोरोना की रोकथाम के लिए राजस्थान सरकार अब युद्धस्तर पर काम करने लगी है। स्वास्थ्य अधिकारी गांव-गांव और डोर-टू-डोर जाकर लोगों के कोरोना टेस्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में बनेंगे कोविड केंद्र
इसके अलावा गांव में भी कोरोना सेंटर बना जाएगा और जो लोग कोविड पॉजिटिव निकलेंगे उनका इलाज इन्हीं केंद्रों में किया जाएगा। इसके अलावा घर-घर सर्वे का अभियान शुरू कर दिया गया है। बता दें कि देश में जानकारों ने तीसरी लहर की दस्तक के संकेत दे दिए हैं और बताया कि इस बीच बच्चों पर सबसे ज्यादा असर पड़ने वाला है।


तीसरी लहर से पहले ही बच्चों में कोरोना का संक्रमण देखा जा रहा है। महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे राज्यों में बच्चों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। एक आंकड़े के मुताबिक, कोरोना की पहली लहर के दौरान 9 मार्च से 25 सितंबर 2020 के बीच 10 साल से छोटे बच्चों  के 19,378 मामले और 11-20 साल के बच्चों के 41,985 मामले सामने आए थे। हालांकि कोरोना की दूसरी लहर ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed