फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   300-year-old tradition of taking donation ritual perform on Holi in Bikaner

Holi 2022: बीकानेर में होली की 300 साल पुरानी परंपरा निभाई गई, लोकगीत गाते हुए लोग चंदा लेने पहुंचे

Mon, 14 Mar 2022 05:58 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 14 Mar 2022 05:58 PM IST
सार

बीकानेर में होली की चंदा मांगने की परंपरा निभाई गई। लोग रंग-बिरंगे कपड़े पहने और साफा बांधकर एक साथ सड़क पर उतरे।

विज्ञापन
300-year-old tradition of taking donation ritual perform on Holi in Bikaner
बीकानेर में होली की परंपरा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बीकानेर शहर की होली अब अपने पूरे परवान पर है। होली के मौके पर एक जाति विशेष की महिला से चंदा लेने की 300 साल पुरानी परंपरा आज निभाई गई। ललाट पर लंबा तिलक सिर पर साफा, शरीर पर रंग-बिरंगी पगड़ी पहने लोग लोकगीत गाते हुए चंदा लेने के लिए रवाना हुआ।

विज्ञापन


ये परंपरा तीन सौ साल से निभाई जा रही है। दोपहर दो बजे लालाणी व्यासों के चौक से 'चोखा-चोखा चावळ लस-लस टीको गेवर गेवरियों रै काढ़ो लस-लस टीको' के गीत गाते चंदा लेने के लिए रवाना हुई। रास्ते में कीकाणी व्यासों के चौक में खड़े लोग भी शामिल हो गए। गेर में परंपरा अनुसार झूठा पोता परिवार के लोग भी शामिल हुए। व्यासों का चौक, ओझाओं का चौक, बिन्नाणी चौक, सरार्फा बाजार होते ही गेर वापस लालाणी व्यासों के चौक पहुंचकर संपन्न हुई। जगह-जगह गेर का स्वागत किया गया।

विज्ञापन

लालाणी कीकाणी व्यास जाति की गेर ने नगर की होली को परवान चढ़ा दिया। लालाणी व्यास जाति की ओर से मनमोहन व्यास, जयनारायण व्यास, बल्लभ सरदार, मक्खनलाल व्यास, मदन गोपाल व्यास, कीकाणी व्यासों ओर से नारायणदास व्यास, बृजेश्वर लाल व्यास, हरिनारायण व्यास, गोपाल व्यास,  आदि ने अपनी भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed