फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   300 year old temple demolition in alwar FIR on two including Rajgarh Napa President

Rajasthan: राजगढ़ नपा अध्यक्ष सहित दो पर एफआईआर, षड्यंत्र के तहत मंदिर गिराने का आरोप

Sat, 23 Apr 2022 08:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 23 Apr 2022 08:53 PM IST
सार

अलवर में शिव मंदिर तोड़ने के मामले में जयपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज कराया है। गिरफ्तारी नहीं होने पर उसने आंदोलन की चेतावनी भी दी है। 

विज्ञापन
300 year old temple demolition in alwar FIR on two including Rajgarh Napa President
अलवर जिले के राजगढ़ में 300 साल पुराने शिव मंदिर को तोड़ने पर विवाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर जिले के राजगढ़ में 300 साल पुराने शिव मंदिर पर बुलडोजर चलाने का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहीं हैं। इसी बीच जयपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन


जयपुर के शिप्रापथ थाने में यह एफआईआर ऑनलाइन दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता विनय प्रताप सिंह भोपर ने राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सतीश दुहारिया और राजगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्येन्द्र सैनी पर षड्यंत्र के तहत मंदिर गिराने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


उसने अपनी शिकायत में कहा कि मंदिर तोड़ने का प्रस्ताव भाजपा नेताओं ने ही पास किया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही इनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-दूसरे पर लगाए जा रहे आरोप
कांग्रेस ने भी मंदिर तोड़ने का आरोप राजगढ़ के भाजपा बोर्ड पर लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि यहां की नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड है। इसमें 34 सदस्य भाजपा और एक सदस्य कांग्रेस का है। पिछले साल नगरपालिका की बैठक में अतिक्रमण हटाए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया था। इसके बाद 17-18 अप्रैल को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। वहीं नगर पालिका बोर्ड का कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed