फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   300 year old temple demolition in alwar  Case registered against Napa EO and SDM

Rajasthan: 300 साल पुराना शिव मंदिर तोड़ने पर विवाद, नपा ईओ और एसडीएम पर केस दर्ज 

Sat, 23 Apr 2022 06:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 23 Apr 2022 06:42 PM IST
सार

भाजपा नेता महंत प्रकाश दास ने अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि जूते पहनकर मंदिर में जाने से धार्मिक भवनाएं हुई हैं।

विज्ञापन
300 year old temple demolition in alwar  Case registered against Napa EO and SDM
300 साल पुराने शिव मंदिर को तोड़ने का मामला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के अलवर में 300 साल पुराने शिव मंदिर को जमींदोज करने का मामले ने तूल पकड़ा हुआ है। भाजपा प्रदेश सरकार पर हमलावर है। साथ ही कई हिंदूवादी संगठन भी सरकार का विरोध कर रहे हैं। 

विज्ञापन


17 अप्रैल को मंदिर तोड़ने का और मूर्तियों पर कटर मशीन चलाने का वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में रोष है। शिव मंदिर में जूते पहनकर जाने और मूर्तियों पर कटर मशीन चलाने के मामले में राजगढ़ नगर पालिका ईओ और एसडीएम के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा नेता महंत प्रकाश दास ने अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि जूते पहनकर मंदिर में जाने से धार्मिक भवनाएं हुई हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद ने भी मंदिर तोड़े जाने को लेकर सरकार का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि भगवान को इस तरह से अपमानित करने पर राज्य के लोग सरकार की अंतिम यात्रा निकालेंगे।  संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि मंदिर विध्वंस ने कांग्रेस के चरित्र को उजागर कर दिया है। 


सांसद सरस्वती बोले- सीएम माफी मांगे 
सीकर से सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत और जिला प्रशासन को कार्रवाई को लेकर माफी मांगनी चाहिए। साथ ही मंदिरों का पुनर्निर्माण भी कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी विधायक संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्यपाल कलराज मिश्र को ज्ञापन भी देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed