{"_id":"62a8be36b4d0353f5312750e","slug":"30-lakh-rupees-demanded-from-businessman-by-trapping-him-in-honeytrap-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Honey Trap: कारोबारी को प्रेम जाल में फंसाकर बनाया अश्लील वीडियो, 30 लाख नहीं दिए तो दुष्कर्म का केस दर्ज कराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Honey Trap: कारोबारी को प्रेम जाल में फंसाकर बनाया अश्लील वीडियो, 30 लाख नहीं दिए तो दुष्कर्म का केस दर्ज कराया
Tue, 14 Jun 2022 10:28 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 14 Jun 2022 10:28 PM IST
सार
राजस्थान के अजमेर में एक कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर महिला और उसके पति ने 30 लाख रुपये की मांग कर दी। नहीं देने पर आरोपी महिला ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाकर केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान के अजमेर में एक कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाने का मामला सामने आया है। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला कारोबारी से 30 लाख रुपये मांग रही है। पीड़ित कारोबारी ने पैसे देने से मना किया तो महिला ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस भी दर्ज करा दिया। इसके बाद कारोबारी की पत्नी ने महिला और उसके पति के खिलाफ ब्लैकमेल करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मदनगंज थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित रामदेव की पत्नी नाथी ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। अपनी रिपोर्ट में उसने बताया कि नया शहर किशनगढ़ की रहने वाले 40 साल की महिला ने फोन पर बातचीत कर उसके पति को प्रेम जाल में फंसाया। योजना के तहत उसके पति के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह पति से अपनी जरूरतों के लिए रुपये भी लेती रही।
विज्ञापन
धीरे-धीरे उसकी रुपयों की मांग बढ़ती गई। इसके बाद उसके पति ने रुपये देने से मना कर दिया। रुपये नहीं मिलने से नाराज आरोपी महिला ने साजिश के तहत 13 मई को उसके पति को एक होटल में मिलने बुलाया। उसके कमरे में पहुंचते ही आरोपी महिला का पति और अन्य लोग वहां आ गए। इस दौरान उन्होंने उसके पति का अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
कारोबारी की पत्नी ने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला ने पति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराने के बाद उसे कॉल किया। कहा, केस पर समझौता करोगे या फिर अदालत के जरिए ही बात करोगे। कारोबारी ने समझौते की बात कही तो महिला ने 30 लाख रुपये की मांग कर दी। इतने रुपये नहीं देने पर उसने 16 मई को कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।
पीड़ित कोरोबारी की पत्नी ने बताया कि इसके बाद भी महिला और उसके पति से कई बार बात हुई। वह उससे मिलने के लिए उसके घर भी गए। समझौते की बात करने पर आरोपी लगाकर रुपयों की डिमांड कर रहे थे। आखिर में उन्होंने 20 लाख रुपये की मांग कर दी। इससे कम रुपये वह लेने को तैयार नहीं हुए। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपियों से हुई बात की ऑडियो और मुलाकात की वीडियो रिकार्डिंग उनके पास है। पीड़ित कारोबारी की पत्नी ने आरोपी महिला, उसके पति और एक अन्य महिला सहित उसके साथियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।