गहलोत की मुश्किलें बढ़ीं: सचिन पायलट का दावा-30 से ज्यादा विधायक साथ, अल्पमत में है सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में सियासी संकट गहराता जा रहा है। उप मुख्यमंत्री के नए दावे से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सचिन पायलट ने कहा है कि 30 से ज्यादा कांग्रेसी व निर्दलीय विधायक उनके साथ हैं। इस वजह से सरकार अल्पमत में है।
पार्टी सूत्रों से जानकारी मिली है कि पायलट कल यानी सोमवार की सुबह होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं होंगे। पायलट के नजदीकी सूत्रों का कहना है कि 30 से ज्यादा कांग्रेस विधायक और कुछ निर्दलीय विधायक पायलट के समर्थन में हैं। ऐसे में गहलोत सरकार अल्पसंख्यक हो गई है।
Rajasthan Deputy CM & Congress leader Sachin Pilot to not attend Congress Legislative Party meeting scheduled to be held tomorrow. Sources close to Pilot say Ashok Gehlot Govt in minority after over 30 Congress and some independent MLAs have pledged support to Sachin Pilot.
— ANI (@ANI) July 12, 2020
राजस्थान में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार के लिए संकट के बादल गहराते जा रहे हैं। विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में एसओजी (विशेष संचालन समूह) की ओर से पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद राज्य के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे हैं।
वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज रात पार्टी के विधायकों और मंत्रियों की बैठक बुलाई है। इसके साथ ही पार्टी ने राज्य में विधायक दल की बैठक भी बुलाई है। यह बैठक सोमवार सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री गहलोत के आवास पर होगी। इस बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन और अविनाश पांडे भी शामिल होंगे।
30 Congress MLAs and some independent MLAs in touch with Sachin Pilot and have pledged their support to him with whatever decision he takes: Sources pic.twitter.com/fh71kVslPx
— ANI (@ANI) July 12, 2020