फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   22 year old youth died due to drowning in swimming pool in Karauli

Rajasthan: स्विमिंग पूल में डूबने से 22 साल के युवक की मौत, पांच महीने पहले ही हुई थी शादी, घर में पसरा मातम

Sun, 04 Jun 2023 09:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 04 Jun 2023 09:59 PM IST
सार

करौली में एक स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत हो गई। युवक की शादी पांच महीने पहले हुई थी। युवक की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
22 year old youth died due to drowning in swimming pool in Karauli
घटना के बाद बैठे मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करौली जिला मुख्यालय पर एनएच 11 बी स्थित बरखेड़ा नदी पुल के पास एक प्राइवेट स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने मृतक का शव करौली अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बाद में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


करौली थाना एसआई यदुवीर सिंह ने बताया कि दिलीप सिंह पुत्र प्रभाती लाल (22) निवासी दहमोली 5-6 मित्रों के साथ करौली-गंगापुर मार्ग पर एनएच-23 स्थित बरखेड़ा पुल के पास एक निजी स्विमिंग पूल में नहाने गया था। पूल में नहाने के दौरान अचानक युवक डूबने लगा, इस दौरान आसपास मौजूद युवकों ने उसे पूल से बाहर निकाला और करौली अस्पताल पहुंचाया। जहां, जांच के बाद डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक युवक की शादी चार-पांच महीने पहले हुई थी। उसके पिता का निधन भी करीब 1 साल पहले हुआ था। करौली में निजी स्विमिंग पूल में संभवत पहली बार किसी के डूबने की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed