{"_id":"61fcd7fed0981009886fed6a","slug":"22-lakh-stolen-from-judge-house-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 लाख की चोरी: जज के सूने फ्लैट का ताला तोड़ घर में घुसे चोर, 15 लाख गहने और सात लाख ले उड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 लाख की चोरी: जज के सूने फ्लैट का ताला तोड़ घर में घुसे चोर, 15 लाख गहने और सात लाख ले उड़े
Fri, 04 Feb 2022 01:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:08 PM IST
सार
जज अग्रवाल ने हाल ही में एक नया घर बनवाया है, गुरुवार को वे अपने परिवार के साथ वहां गए हुए थे। इसकी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी के भांकरोटा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात चोरों ने एक फ्लैट से आठ लाख रुपए का माल कर दिया। चोरों ने इंद्रप्रस्थ स्थित ओजस्वी रेजीडेंसी में जज के एक फ्लैट में वारदात को अंजाम दिया है। न्यायमूर्ति अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने एक नया मकान बनाया है। रात को परिवार के साथ वे अपने नए घर पर गए थे। सुबह इंद्रप्रस्थ स्थित फ्लैट पर आए तो गेट के ताले टूटे मिले। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चोर फ्लैट से 5 किलो चांदी, 48 ग्राम गोल्ड के सिक्के, 2 चेन, 3 अंगूठी आदि सहित करीब 15 लाख के गहने और 7 से 8 लाख रुपए चोरी कर ले गए। अग्रवाल ने बताया कि 22 जनवरी को नए मकान का ग्रह प्रवेश था। कार्यक्रम होने के कारण बैंक लॉकर से गहने लेकर घर आए थे। साथ ही मकान में कुछ काम कराने के लिए 5 लाख रुपए किसी से उधार लिए थे। चोरी की वारदात पर थानाधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन