फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   21 Year Girl Dies In Kota Ashes Missing From Crematorium

Rajasthan: 21 साल की युवती की अस्थियां श्मशान घाट से गायब, क्या तंत्र क्रिया के तांत्रिक ले गया?

Fri, 05 Aug 2022 04:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 05 Aug 2022 04:18 PM IST
सार

कोटा में एक 21 साल की युवती की अस्थियां और चिता की राख श्मशान घाट से गायब हो गई। आशंका है कि किसी तांत्रिक ने तंत्र क्रिया के लिए ऐसा किया होगा। अब पुलिस ऐसा करने वाले की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
21 Year Girl Dies In Kota Ashes Missing From Crematorium
लकड़ियों के टुकड़े पड़े मिले, अस्थियां गायब। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के कोटा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बोरखेड़ा थाना इलाके के श्मशान घाट से 21 साल की युवती की अस्थियां गायब हो गईं। युवती के परिजन तीये की रश्म के लिए अस्थियां लेने पहुंचे तो वहां उन्हें कुछ नहीं मिला। चिता की राख सहित उनकी बेटी की अस्थियां गायब थी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बोरखेडा थाना इलाके के रहने वाले रमेश मीणा की 21 साल की बेटी मीनाक्षी उर्फ गोलू लंबे समय से बीमार थी। उसका इलाज चल रहा था, लेकिन तीन अगस्त के उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गांव के एक श्मशाम घाट में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह तीये की रश्म को लेकर परिवार के लोग बेटी  की अस्थियां लेने के लिए श्मशान घाट पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां कुछ नहीं मिला। जिस जगह परिजनों ने बेटी का अंतिम संस्कार किया था, वहां उसकी अस्थियां नहीं थी। चिता की राख सहित सहित अस्थियां गायब थीं। इसके बाद वहां हंगामा मंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बेटी की अस्थियां गायब होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास तलाश किया तो रास्ते में कई जगह राख पड़ी हुई मिली। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी तांत्रिक ने तंत्र क्रिया के लिए श्मशाम घाट से युवती की अस्थियां और चिता की राख चुराई होगी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 


इधर, जवान बेटी की मौत से दुखी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी की अस्थियां नहीं मिलने पर परिजन चिंता की कुछ राख अपने साथ लेकर घर गए। इसके बाद तीये की रश्म को किया। परिजनों का कहना है कि बीमारी के कारण उनकी बेटी की मौत हो गई, लेकिन इसके बाद भी उसे शांति नहीं मिल रही है। पता नहीं कौन उसकी अस्थियां और चिता की राख चुराकर ले गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed