फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   21 cattle freed and one animal smuggler arrested in Bharatpur

Bharatpur: गोवंश से भरे दो ट्रक जब्त, 36 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Sun, 20 Mar 2022 12:03 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 20 Mar 2022 12:03 PM IST
सार

भरतपुर में पुलिस ने दो ट्रकों से 21 गोवंश को मुक्त कराया है। तस्कर गोवंश को तस्करी के लिए हरियाणा और उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे।

विज्ञापन
21 cattle freed and one animal smuggler arrested in Bharatpur
भरतपुर में गो तस्कर गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर के थाना रूपवास पुलिस ने दो ट्रकों से 21 गोवंश को मुक्त कराया है। पुलिस ने दोनों ट्रकों की केबिन से 36 लीटर कच्ची शराब और ट्रकों के पास खड़ी एक बाइक बरामद की है। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


भरतपुर एसपी श्याम सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की मरैथा के जंगल में पहाड़ के पास कुछ अज्ञात लोग ट्रकों में गायों को भर रहे हैं, जो उन्हें तस्करी कर उत्तर प्रदेश या हरियाणा में ले जाएंगे। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार वर्मा और सीओ अजय शर्मा के सुपरविजन एवं थाना अधिकारी भोजाराम के नेतृत्व में थाना रूपवास से एक टीम गठित कर रवाना की गई।

विज्ञापन


मुखबिर की सूचना के अनुसार टीम मौके पर पहुंची, जहां दो ट्रकों में तीन-चार व्यक्ति गायों को भर रहे थे। पुलिस को आता देख गौ तस्कर भागने लगे। जिनमें से एक गौ तस्कर मोहर सिंह को टीम ने दबोच लिया। शेष गौ तस्कर अंधेरे में जंगल में भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने यूपी नंबर की एक कंटेनर से 9 सांड़, 2 गाय और केबिन से 17 लीटर हथकड़ शराब बरामद की है। वहीं दूसरे 14 चक्का ट्रक से 10 सांड़ और केबिन से 19 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई। पास ही खड़ी एक बाईक भी जब्त की गई। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने गौवंश को राजस्थान से उत्तरप्रदेश गौकशी के लिये ले जाना बताया। मुक्त कराई गई गौवंशों को गौशाला में सुपुर्द कर आईपीसी और आरबीए एक्ट में मुकदमा दर्ज कर फरार तस्करों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed