फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   2019 lok sabha elections: Vasundhara Raje will campaign for 4 states

चार राज्यों में चुनावी कमान संभालेंगी वसुंधरा राजे, बागी नेताओं की हो सकती है पार्टी में एंट्री

Sat, 16 Feb 2019 12:31 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 16 Feb 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
2019 lok sabha elections: Vasundhara Raje will campaign for 4 states
वसुंधरा राजे - फोटो : PTI

राज्य में सत्ता से बेदखल हुई भारतीय जनता पार्टी अब आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। वसंधुरा राजे को लोकसभा चुनावों में प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल की कमान सौंपी गई है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा में उन बागी नेताओं की फिर से पार्टी में एंट्री हो सकती है। जिन्हे विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया गया था। जिसकी वजह से उन नेताओं ने बगावत कर दी थी। जानकारी के अनुसार, भाजपा की केंद्रीय इकाई ने लोकसभा चुनावों से पहले अपने दिग्गज नेताओं के प्रवास कार्यक्रम तय कर प्रदेश इकाईयों को भेज दिए हैं। इसमें वसुंधरा राजे को राजस्थान के साथ-साथ 4 राज्यों में संगठन के काम-काज और प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र में वसंधरा के साथ पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी का नाम भी शामिल है। वहीं पश्चिम बंगाल में उनके साथ अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, त्रिपुरा के सीएम विप्लव देव और पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा मौजूद रहेंगे। इसके अलावा त्रिपुरा में वसुंधरा राजे के साथ अमित शाह और योगी आदित्यनाथ प्रवास पर रहेंगे। और वहीं उत्तर प्रदेश में वसुंधरा राजे, अमित शाह, मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, नितिन गड़करी, त्रिवेंद्र सिंह और मनोहर लाल खट्टर को प्रवास की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed