{"_id":"38937bc6-de52-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"2-500-people-from-rajasthan-missing-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: राजस्थान गए 2,500 लोगों की कोई खबर नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: राजस्थान गए 2,500 लोगों की कोई खबर नहीं
इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 26 Jun 2013 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ उत्तराखंड में 9 हजार लोगों को अब भी निकाला जाना बाकी है, उसी के साथ साथ अलग अलग राज्यों से आकड़ें सामने आ रहे हैं कि हजारों लोगों की अब भी कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
उत्तराखंड की केदारनाथ घाटी में तेज बरसात से हुई त्रासदी के बाद प्रदेश के करीब पांच हजार पीडितों में से अब तक सेना की मदद से मात्र 453 लोगों को ही बचाया जा सका है।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने करीब 1800 लोगों के राजस्थान रोडवेज व अन्य साधनों से लौटने का दावा किया है। इसके बाद करीब ढाई हजार लोगों के बारे में राज्य सरकार को फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से एक हजार से अघिक लोगों को दो हजार रूपए नकद और 23 लोगों को पांच हजार रूपए की नकद सहायता भी दे दी है।
अभी भी आपदा प्रबंधन विभाग यह कहने की स्थिति में नहीं है कि ढाई हजार लापता तीर्थ यात्रियों का क्या हुआ।
आपदा प्रबंधन विभाग ने ऋषिकेश व हरिद्वार से अपने वाहनों से लौट कर राजस्थान आ रहे लोगों को भी अपने आंकड़ों में जोड़ लिया और बता दिया कि इतनी संख्या में वहां फंसे तीर्थ यात्रियों को राजस्थान लाया गया।
आपदा प्रबंधन सचिव कुलदीप रांका का कहना है कि कितने लोग फंसे हैं इस बारे में अभी स्पष्ट कुछ नहीं कहा जा सकता।