{"_id":"6538f527d4f6564f8e0fafc4","slug":"2-5-kg-ganja-being-carried-hidden-in-a-bag-seized-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: कट्टे में छिपाकर ले जाया जा रहा 2.5 किलो गांजा जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: कट्टे में छिपाकर ले जाया जा रहा 2.5 किलो गांजा जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
Wed, 25 Oct 2023 04:29 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 25 Oct 2023 04:29 PM IST
सार
Sirohi: पिंडवाड़ा पुलिस द्वारा कट्टे में छिपाकर ले जाया जा रहा 2.5 किलो गांजा जब्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही की पिंडवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.5 किलो गांजा जब्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पिंडवाड़ा थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में उपनिरीक्षक राजूसिंह, कांस्टेबल ऋषिकेश, ओमप्रकाश एवं शैलेश की टीम द्वारा जनापुर चौराहा हाईवे पर नाकाबंदी की गई थी।
विज्ञापन
दोनों आरोपी गिरफ्तार
उस दौरान उदयपुर पुलिया की तरफ से पैदल आ रहे अविनाश शर्मा पुत्र रामकिशन शर्मा तथा दिलीप कुमार पुत्र नारायणलाल रैगर के पास कट्टे में 2.5 किलो पाया गया। इस पर गांजा जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शूरू कर दी गई है।
विज्ञापन