{"_id":"5cb93f26bdec2214173a42bd","slug":"173-candidates-filed-229-nominations-in-the-second-phase-of-lok-sabha-elections-2019-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : लोकसभा चुनाव के दूसरे में चरण में 173 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 229 नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : लोकसभा चुनाव के दूसरे में चरण में 173 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 229 नामांकन पत्र
Fri, 19 Apr 2019 08:53 AM IST
आसिम खान
भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 19 Apr 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन 12 लोकसभा सीटों के लिए 173 उम्मीदवारों ने 229 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। निर्वाचन विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा जयपुर लोकसभा क्षेत्र में 34 उम्मीदवारों ने 41 नामांकन पत्र और सबसे कम करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र में 5 उम्मीदवारों ने 8 नामांकन दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
20 अप्रैल को प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी और 22 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उसके बाद मैदान में बचे उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो सकेगी। इन सभी सीटों के लिए 6 मई को मतदान होगा।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि दूसरे चरण में 12 लोकसभा क्षेत्रों श्रीगंगानर, बीकानेर, चूरू, झुंझूनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में 6 मई को मतदान होगा। इन 12 लोकसभा सीटों के 23 हजार 783 मतदान केंद्रों पर 2 करोड़ 30 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चुनाव अधिसूचना के अनुसार 10 अप्रैल से नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला शुरू हुआ जो कि 18 अप्रैल तक चला। इसके तहत लोकसभा क्षेत्र श्रीगंगानर में 11 उम्मीदवारों ने 17 नामांकन पत्र, बीकानेर में 12 उम्मीदवारों ने 19 नामांकन पत्र, चूरू में 17 उम्मीदवारों ने 21 नामांकन पत्र, झुंझूनूं में 17 उम्मीदवारों ने 17 नामांकन पत्र, सीकर में 17 उम्मीदवारों ने 21 नामांकन पत्र, जयपुर ग्रामीण में 11 उम्मीदवारों ने 16, जयपुर में 34 उम्मीदवारों ने 41, अलवर में 13 उम्मीदवारों ने 18 नामांकन पत्र, भरतपुर में 10 उम्मीदवारों ने 14, करौली-धौलपुर में 5 उम्मीदवारों ने 8, दौसा में 12 उम्मीदवारों ने 19 और नागौर में 14 उम्मीदवारों ने 18 नामांकन पत्र दाखिए किए हैं।
कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव में मतदाता केवल वोटर स्लिप के आधार पर मतदान नहीं कर सकेंगे। मतदान के लिए मतदाता को इपिक कार्ड (मतदाता फोटो युक्त पहचान पत्र) दिखाना होगा। इपिक कार्ड नहीं होने की स्थिति में 11 अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों में से किसी एक को दिखाने पर ही मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। मतदाता पर्ची पहचान का आधार नहीं मानी जाएगी।