फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   17 EX MLAs of various parties including Congress and retired IAS-IPS joined BJP in Rajasthan Assembly Election

Rajasthan: कांग्रेस समेत कई पार्टी के 17 पूर्व MLA और रिटायर्ड IAS-IPS भाजपा में शामिल, कुछ नेताओं की घर वापसी

Sat, 22 Jul 2023 05:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 22 Jul 2023 05:13 PM IST
सार

राजस्थान कांग्रेस सहित कई पार्टियों के नेताओं का भाजपा में शामिल होने सिलसिला जारी है। जयपुर में 17 पूर्व विधायक समेत कई पूर्व आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने भाजपा का दामन थाम लिया। कुछ नेताओं की पार्टी में घर वापसी भी हुई है।

विज्ञापन
17 EX MLAs of various parties including Congress and retired IAS-IPS joined BJP in Rajasthan Assembly Election
कांग्रेस समेत कई पार्टियों के नेता भाजपा में शामिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में इस विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को कांग्रेस सेमत कई अन्य पार्टियों के नेता भाजपा में शामिल हो गए। 17 पूर्व विधायकों को प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने पार्टी जॉइन करवाई। जयपुर प्रदेश कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं का साफा पहनाकर स्वागत किया।       

विज्ञापन


कांग्रेस से पिछले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे डॉ शिवचरण कुशवाह, कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक रविंद्र सिंह बोहरा, कांग्रेस नेता विवेक सिंह बोहरा, माकपा से पूर्व विधायक रहे पवन दुग्गल और उनकी पत्नी रानी दुग्गल, विष्णु भांभू, बसपा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके लल्लूराम बैरवा, रिंकी वर्मा और पूर्व सांसद धन सिंह रावत ने भाजपा का दामन थाम लिया। 
विज्ञापन




इसके अलावा कई पूर्व आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। पूर्व आईपीएस जसवंत संबपतराम, पूर्व IAS डॉ सत्यपाल सिंह, पूर्व IAS मनोज शर्मा और सेवानिवृत्त अतिरिक्त आयुक्त दिनेश रंगा भी भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व आईपीएस जसवंत संबपतराम के पिता 6 बार विधायक, मोहनलाल सुखाड़िया और भैरों सिंह शेखावत सरकार में मंत्री भी रह चुके हें हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाजपा से निष्काषित डीडी कुमावत, सिकराय से पूर्व विधायक रही गीता वर्मा और अखिल भारतीय रावणा राजपूत सेवा संस्थान की अध्यक्ष ममता राठौड़ भी भाजपा में शामिल हो गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed