{"_id":"6030408535c3625d912a05db","slug":"16-military-soldiers-of-south-western-command-honored-with-bravery-award-after-martyrdom-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: दक्षिण पश्चिमी कमान के 16 सैन्यकर्मियों को मरणोंपरांत वीरता पुरस्कार से किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: दक्षिण पश्चिमी कमान के 16 सैन्यकर्मियों को मरणोंपरांत वीरता पुरस्कार से किया गया सम्मानित
Sat, 20 Feb 2021 04:19 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, जयपुर
एजेंसी, जयपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 20 Feb 2021 04:19 AM IST
विज्ञापन
वीरता पुरस्कार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण पश्चिमी कमान के 16 सैन्यकर्मियों को बहादुरी और कर्तव्य के प्रति असाधारण समर्पण के लिए शुक्रवार को विभिन्न वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इनमें छह अधिकारी, एक जूनियर कमीशन आफिसर और नौ जवान शामिल हैं। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि एक जवान को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
दक्षिण पश्चिमी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर ने जवानों को पुरस्कार प्रदान किए। प्रवक्ता ने बताया कि अलवर में हुए एक समारोह में कुल दस सेना पदक (वीरता), दो सेना पदक (विशिष्ट) और चार विशिष्ट सेवा पदक दिए गए।
विज्ञापन
इसके अलावा सेना कमांडर ने दक्षिण पश्चिमी कमान की 23 इकाइयों को उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया। सेना कमांडर ने पुरस्कार जीतने वाले सभी जवानों को बधाई दी और उनके परिवार से बातचीत भी की।
विज्ञापन