फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   15 year old boy raped  minor girl in Jaipur Crime News

Jaipur: बच्ची के साथ 15 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, माता-पिता काम पर गए थे, अकेला देखकर घर में घुसा आरोपी

Mon, 17 Jul 2023 10:59 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 17 Jul 2023 10:59 AM IST
सार

जयपुर में नाबालिग लड़के ने घर में घुसकर 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी घर से फरार होते हुए पीड़िता को किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
15 year old boy raped  minor girl in Jaipur Crime News
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर के करधनी थाना इलाके में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी भी नाबालिग ही है और पीड़िता की ही कॉलोनी में रहता है। बच्ची को घर में अकेला देखकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शहर की केशव नगर निवारू रोड स्थित एक कॉलोनी का है। यहां एक 9 साल की नाबालिग अपने माता पिता के साथ रहती है। पीड़िता के परिजन मजदूरी करने का काम करते हैं। वे रोजाना सुबह घर से चले जाते हैं और फिर शाम को ही लौटते हैं।
विज्ञापन


 15 जुलाई को भी नाबालिग बच्ची के परिजन सुबह काम पर चले गए थे। पीड़िता घर पर अकेली थी। इस दौरान कॉलोनी में रहने वाला एक 15-16 साल का लड़का नाबालिग के घर में घुस गया। वह पीड़िता को डरा धमकाकर बाथरूम में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डरी सहमी मासूम पीड़िता पूरे दिन घर में ही बैठी रही। शाम को उसके माता-पिता घर पहुंचे तो वह बुरी तरह रोने लगी। बच्ची की मां ने उससे रोने का कारण पूछा तो उसने पूरी आप बीती सुनाई। जिसके बाद मां ने उसके पिता को घटना की जानकारी दी। बच्ची का पिता आरोपी के घर पहुंचा तो वह नहीं मिला, जिसके बाद उसने करधनी थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।  

पुलिस ने बताया कि बच्ची का मेडिकल करा लिया गया है। आज 164 के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी नाबालिग को भी तलाश किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed