फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   14 years old boy raped with minor girl

14 साल के लड़के ने शातिराना अंदाज में लूटी बच्ची की आबरू

Thu, 11 Jun 2015 04:39 PM IST
Updated Thu, 11 Jun 2015 04:39 PM IST
विज्ञापन
14 years old boy raped with minor girl

समाज में विकृत होती मानसिकता कम उम्र युवाओं के दिमाग को भी दूषित करती जा रही है। इसका एक विभत्स नजारा देखने को मिला राजस्थान के जयपुर में। जहां एक पांच साल की मासूम की आबरू उसके ही पडोस में रहने वाले 14 साल के लड़के ने लूट ली।

विज्ञापन


किशोर ने इतने शातिर तरीके से काम को अंजाम दिया कि कोई शक भी न कर पाए। लेकिन बच्ची के दर्द भरे रूदन ने उसका भेद खोल दिया।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला जयपुर के शास्त्रीनगर के नंगल जैसबोरा क्षेत्र में मंगलवार रात का है। पुलिस के अनुसार बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी पडोस में रहने वाला लड़का वहां पहुंचा और उसे चाकलेट खिलाने का लालच दिया।
विज्ञापन

घर की छत पर ले जाकर लूट ली आबरू

14 years old boy raped with minor girl

बच्ची उसे जानती थी इसलिए वह उसके साथ चलने को राजी हो गई। लड़का उसे अपने घर की छत पर ले गया और ऊपर से दरवाजा बंद कर दिया। उसके बाद लड़के ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। मासूम चिल्लाती रही लेकिन उस पर उसकी इन चीखों का कोई असर नहीं पड़ा।

इसके बाद वह मासूम को उसके घर के बाहर छोड़ आया। बच्ची अपने घर पहुंची और रोना शुरू कर दिया। घरवालों के पूछने पर उसने रोते रोते आपबीती बताई। यह सुनते ही घरवालों के होश उड़ गए।

मामला सामने आने पर घरवालों ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है उसके बाद ही आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed