फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   14 year girl burnt in coal furnace in Bhilwara fear of gangrape villagers protest

Bhilwara News: 14 साल की बच्ची को कोयले की भट्टी में डालकर जलाया, गैंगरेप की आशंका, ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी

Thu, 03 Aug 2023 10:40 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 03 Aug 2023 10:40 AM IST
सार

घटना की जानकारी मिलने के बाद चार थानों की पुलिस मौके पर तैनात है। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों और परिजन प्रदर्शन कर रहे हैं, वे कलेक्टर और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। 

विज्ञापन
14 year girl burnt in coal furnace in Bhilwara fear of gangrape villagers protest
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम कर रही जांच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना इलाके एक गांव में 14 साल की नाबालिग को कोयले की भट्टी में जला दिया। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ गैंगरेप भी किया गया है। वारदात को लेकर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर की अगुवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद चार थानों की पुलिस मौके पर तैनात है। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार घटना कोटड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात 10 बजे की है। परिजनों ने बताया कि उनकी 14 साल की नाबालिग बुधवार सुबह मवेशी चराने के लिए घर से खेत की ओर गई थी। शाम करीब 4 बजे तक वह नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हुए थे, इस दौरान रात 10 बजे गांव के बाहर मौजूद कोयला भट्टी को बारिश में जलते देख ग्रामीणों को शक हुआ। उन्होंने पास जाकर देखा तो भट्टी में नाबालिग जलती हुई दिखाइ दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि वहां मौजूद तीन लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उसके साथ गैंगरेप कर उसे भट्टी में जला दिया है। भट्टी के बाहर नाबालिग के चांदी के कड़े और जूते पड़े हुए मिले हैं। सूचना मिलने पर रात को ही एएसपी किशोरीलाल और कोटड़ी सीओ श्यामसुंदर विश्नोई समेत 4 थानों के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुबह से ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा होने लगी। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर मौके से सबूत जुटाए हैं।  

घटना के सामने आने के बाद राजस्थान गुर्जर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा नेता कालूलाल गुर्जर, और जिलाध्यक्ष शंकरलाल गुर्जर समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौके पर मौजूद हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस को मौके से नाबालिग के अवशेष उठाने से मना कर दिया है। वे कलेक्टर और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed