{"_id":"613117396469be5e7114c47d","slug":"130-sick-after-eating-in-marriage-party-rajasthan-churu","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: राजस्थान के चूरू में शादी समारोह में दावत खाने से 130 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: राजस्थान के चूरू में शादी समारोह में दावत खाने से 130 बीमार
Fri, 03 Sep 2021 12:02 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, जयपुर।
एजेंसी, जयपुर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:02 AM IST
सार
- सरदारशहर के वार्ड नंबर 44 निवासी कालू कुचामणिया की चार बेटियों की बुधवार को शादी थी
- रात 11 बजे तक चली दावत इसके बाद कई लोगों में पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हुई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
विस्तार
राजस्थान में चूरू जिले के सरदारशहर कस्बे में फूड पायजनिंग से 45 बच्चों सहित 130 लोग बीमार हो गए। इन सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। बीमार हुए लोगों ने एक शादी समारोह में बुधवार रात भोजन किया था।
विज्ञापन
इसके बाद देर रात इनकी तबीयत बिगड़ने लगी। बृहस्पतिवार दोपहर तक 100 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार कई मरीजों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सरदारशहर के वार्ड नंबर 44 निवासी कालू कुचामणिया की चार बेटियों की बुधवार को शादी थी। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रात 11 बजे तक भोजन का सिलसिला चला।
विज्ञापन
इसके बाद कई लोगों में पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हुई। चिकित्सकों ने इसे फूड पॉइजनिंग बताया। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।