फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   125 sick due to food poisoning in Banswara all hospitalised

Rajasthan: बांसवाड़ा में फूड प्वाइजनिंग से 125 बीमार, सामूहिक भोज में खाने से बिगड़ी तबीयत

Sun, 18 Sep 2022 10:04 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 18 Sep 2022 10:04 AM IST
सार

श्राद्ध कार्यक्रम में बूंदी खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ गई। एक के बाद एक लोग जिला अस्पताल पहुंचने लगे। जिसे देखते हुए अस्पताल में दो वार्ड खाली करवाए गए।

विज्ञापन
125 sick due to food poisoning in Banswara all hospitalised
बांसवाड़ा में फूड प्वाइजनिंग - फोटो : Social Media

विस्तार

बांसवाड़ा के नवागांव ग्राम पंचायत के पनियाला गांव में फूड प्वाइजनिंग से 125 लोग बीमार हो गए। गांव में ही शनिवार को सामूहिक भोज का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में मीठा खाने से बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पनियाला गांव में श्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन था। खाने में बूंदी चावल और अन्य चीजें बनी थी। इसमें बूंदी खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ गई। लोगों को उल्टी और दस्त होने लगे। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन


पहला मरीज शनिवार शाम करीब सात बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद रात तक अस्पताल में मरीज आते रहें। मामले की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर प्रकाश चंद शर्मा, एसपी राजेश कुमार मीणा और उप जिला प्रमुख डॉक्टर विकास बामनिया ने गांव का दौरा किया और फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए मरीजों के लिए अस्पताल की व्यवस्थाएं कराई। जिला अस्पताल के दो वार्ड खाली करवाए गए। अस्पताल में रात तक मरीज आते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed