{"_id":"627e755c59e64b1c1510900c","slug":"12-year-old-tigress-t-61-dies-in-ranthambore-national-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranthambore National Park: 12 साल की बाघिन टी-61 की मौत, ऊंची चट्टान से गिरने के कारण दम तोड़ने की आशंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ranthambore National Park: 12 साल की बाघिन टी-61 की मौत, ऊंची चट्टान से गिरने के कारण दम तोड़ने की आशंका
Fri, 13 May 2022 08:42 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 13 May 2022 08:42 PM IST
सार
बाघिन टी-61 को जन्म के बाद पहली बार 2011 में देखा गया था। वह बाघिन लाडली और बाघ कुम्भा की बेटी थी। उसकी उम्र लगभग 12 साल थी।
विज्ञापन
ऊंची चट्टान से गिरने के कारण मौत की आशंका।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सवाईमाधोपुर जिले के रणथंभौर अभयारण्य में शुक्रवार को टी 61 नामक बाघिन की मौत हो गई है। जोन 7 से बाघिन का शव मिलने से वन्य विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बाघिन की मौत प्रथम दृष्टया किसी ऊंची चट्टान से गिरने के कारण हुई है। हालांकि, उसकी मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार बाघिन टी-61 को जन्म के बाद पहली बार 2011 में देखा गया था। यह बाघिन टी-8 (लाडली) और बाघ टी-34 (कुम्भा) की बेटी थी। इसका टेरेटरी जोन सात और आठ में ही रही है। बाघिन की उम्र लगभग 12 साल थी। वह बाघ टी 58 के साथ में रहती थी।
विज्ञापन
पीमए रिपोर्ट में सच आएगा सामने
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाघिन की मौत ऊंची चट्टान से गिरने के कारण होना लग रहा है। हालांकि यह सिर्फ अनुमान है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत का सही कारण पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि उसका पीएम कर लिया गया है। एक दो दिन में रिपोर्ट भी आ जाएगी।
विज्ञापन