{"_id":"62779ba625bfdb53891a2753","slug":"12-year-old-girl-kidnapped-and-gang-raped-for-two-days-in-bharatpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gang rape: स्कूल से लौट रही 12 साल की बच्ची को अगवा कर दो दिन तक दरिंदगी, बड़ी बहन को भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gang rape: स्कूल से लौट रही 12 साल की बच्ची को अगवा कर दो दिन तक दरिंदगी, बड़ी बहन को भी पीटा
Sun, 08 May 2022 03:59 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 08 May 2022 03:59 PM IST
सार
राजस्थान के भरतपुर में 12 साल की बच्ची को तीन युवकों ने अगवा कर लिया। आरोपियों ने उसकी बड़ी बहन के साथ भी मारपीट की। इसके बाद उसे बंधक बनाकर को अगवा कर दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर में परीक्षा देकर लौट रही 12 साल की बच्ची को तीन युवकों ने अगवा कर लिया। उसके साथ जा रही बड़ी बहन के साथ भी मारपीट की। मासूम को अगवा कर तीनों आरोपियों ने दो दिन तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
हैरानी की बात तो यह कि पीड़िता की दादी आरोपियों के घर पहुंची तो उनके परिजनों ने कहा कि हम अपने लड़कों को ढूंढकर बच्ची को घर भेज देंगे। पीड़िता की दादी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला 30 अप्रैल का है। पीड़िता की दादी ने पुलिस को बताया, उनकी दो नातिन हैं, बड़ी 19 और छोटी 12 साल की है। 30 अप्रैल को दोनों गांव के एक स्कूल में पेपर देने गईं थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद दोनों वहां से वापस आ रहीं थीं। रास्ते में आरोपी मोनू, अजीत और केके ने छोटी नातिन को अगवा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
बड़ी बहन ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट और उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद आरोपी छोड़ी नातिन को अगवा कर ले गए। तीनों आरोपियों ने उसे दो दिन तक बंधक बना कर रखा और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करते रहे।
बड़ी बहन ने घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी अपनी दादी को दी तो वह आरोपियों के घर पहुंची। उनके परिजनों ने कहा कि हम अपने लड़कों को ढूंढकर बच्ची को घर भेज देंगे। दो दिन बाद मासूम घर लौटी तो उसने बताया कि आरोपियों ने उसे किसी मकान में बंद कर के रखा था। दो दिन तक मोन और केके ने उसे साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान तीसरा आरोपी वहां आने-जाने वाले लोगों पर नजर बनाए रहा।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की दादी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस उन्हें भी गिरफ्तार कर लेगी।