{"_id":"642bb510897eb69eb603b159","slug":"12-crore-tax-arrears-notice-in-the-name-of-divyang-earning-ten-thousand-in-bhilwara-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilwara: दस हजार महीना कमाने वाले दिव्यांग के नाम 12 करोड़ का टैक्स बकाया नोटिस, पीड़ित ने थाने में दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilwara: दस हजार महीना कमाने वाले दिव्यांग के नाम 12 करोड़ का टैक्स बकाया नोटिस, पीड़ित ने थाने में दी शिकायत
Tue, 04 Apr 2023 10:56 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 04 Apr 2023 10:56 AM IST
सार
भीलवाड़ा शहर में स्टेशनरी की दुकान चलाने वाले दिव्यांग युवक को इनकम टैक्स विभाग ने 12 करोड़ 23 लाख रुपये से अधिक का नोटिस भेज दिया। विभाग के अनुसार व्यक्ति के नाम से सूरत में दो कंपनियां चल रही हैं।
विज्ञापन
शिकायत लेकर थाने पहुंचे पीड़ित कृष्णा गोपाल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भीलवाड़ा के सांगानेर में स्टेशनरी की दुकान चलाने वाले एक दिव्यांग कृष्ण गोपाल छापरवाल उस वक्त हैरानी में पड़ गया जब उसको पता चला कि सूरत की दो बड़ी कंपनियों का मालिक है। इनकम टैक्स का नोटिस आने बाद उसको इस बात की जानकारी हुई। दस हजार महीना कमाने वाले गोपाल को इनकम टैक्स विभाग ने 12 करोड़ 23 लाख रुपये से अधिक का रिकवरी नोटिस भेजा है। नोटिस देख कृष्ण गोपाल के होश उड़ गए। हैराना परेशान गोपाल ने सुभाष नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
राजस्थान के भीलवाड़ा शहर निवासी दिव्यांग कृष्ण गोपाल छापरवाल ने बताया कि सांगानेर में उसकी स्टेशनरी की दुकान है। साथ में वो फोटोग्राफर भी है। इसके जरिए वो 8 से 10 हजार रुपये महीना कमाता है। अब उसके नाम पर 12 करोड़ 23 लाख 90 हजार 86 रुपये का इनकम टैक्स का नोटिस भेजा गया। जिसको लेकर वो काफी परेशान है। उसने मामले की शिकायत सुभाष नगर थाने में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपाल ने कहा कि उसे जो नोटिस मिला है, उसमें उसकी सूरत में दो कंपनियां बताई गई हैं। गोपाल ने कहा वो कभी सूरत गया ही नहीं और न ही उसका उन कंपनियों से कोई लेनादेना है। उसके पैन कार्ड और आधार कार्ड का किसी ने दुरुपयोग किया है। गोपाल ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। आयकर विभाग वार्ड-1 भीलवाड़ा के अधिकारी दिलीप राठौड़ ने कृष्ण गोपाल छापरवाल को बकाया टैक्स जमा करने का नोटिस जारी किया है।