{"_id":"94e8cc5c-e215-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"12-brides-getting-married-without-a-groom","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हों का पता नहीं तय हो गई शादी की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हों का पता नहीं तय हो गई शादी की तारीख
इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 01 Jul 2013 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां 12 युवतियों की बिना दूल्हे ही शादी की तैयारियां हो रही हैं।
विज्ञापन
दरअसल प्रदेश के सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग ने दूल्हों का चयन किए बिना ही महिला सदन की 12 बालिकाओं के विवाह की तिथि घोषित कर दी है।
तय तिथि के अनुसार 17 जुलाई को इन बालिकाओं का विवाह होगा, लेकिन अभी तक इन बालिकाओं के लिए दूल्हा नहीं ढूंढे जा सके हैं।
और तो और अभी तो आवेदनों में आए योग्य वर के अंतिम चयन के लिए फॉर्म की छंटनी तक बाकी है। सदन में 12 बालिकाओं के लिए करीब 1 हजार युवकों ने आवेदन किया था।
संगानेर के महिला सदन में साल 2009-2010 में बालिकाओं की शादी हुई थी। इसके बाद मैरिज कमेटी का गठन नहीं होने पर सदन की बालिकाओं की शादी नहीं हो पाई।
अब विभाग ने आनन-फानन में कमेटी का गठन तो किया, लेकिन उसमें समाज सेवी व्यक्ति न लेकर विभाग के अधिकारियों की कमेटी बना दी।
कमेटी ने विवाह योग्य बालिकाओं के आवेदन के साथ शादी की तारीख भी तय कर दी है। जबकि योग्य युवकों के चयन के बाद मेडिकल और पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट में करीब एक महीना लग जाता है।
विज्ञापन
ऐसे में सवाल यह उठता है कि विभाग 18 दिन में बालिकाओं की शादी कैसे कर पाएगा।