फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   11 KV wire broke due to storm in Mahagaya village of Bharatpur three people were electrocuted

Rajasthan: भरतपुर के महंगाया गांव में तेज आंधी से 11केवी का तार टूटा, करंट से तीन लोग झुलसे, दो गंभीर

Tue, 16 May 2023 11:09 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 16 May 2023 11:09 AM IST
सार

भरतपुर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के महंगाया गांव में 11केवी लाइन की चपेट में आने से 3 व्यक्ति जल गए। जिनमें से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आरबीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
11 KV wire broke due to storm in Mahagaya village of Bharatpur three people were electrocuted
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के उद्योग नगर इलाके के महंगाया गांव निवासी हरिओम  ने बताया कि सोमवार रात को गांव में आंधी-तूफान के चलते 11 केवी लाइन का तार टूटकर गांव के ही राधारमण के घर पर गिर गया था। गांव के लोगों ने लाइनमेन को फोन कर तार टूटने की जानकारी दी और बिजली सप्लाई बंद करा दी। गांव के लोगों ने 11 केवी की लाइन को राधारमण के घर से हटा दिया।

विज्ञापन


गांव के भगवान, सीताराम और रामवीर भैंसों को लेने जा रहे थे, इसी दौरान 11 केवी की लाइन में बिजली सप्लाई आ गई। जिससे तीनों को तीनों करंट लगा और वे झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल लाया गया। भगवान सिंह और सीताराम की हालत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाच चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed