फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   10th student Rs 50 lakh ransom demanded by father for drama of kidnapping

10वीं में पढ़ने वाले छात्र ने खुद रची अपहरण की ऐसी कहानी, आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं

Tue, 22 May 2018 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर Updated Tue, 22 May 2018 03:43 AM IST
विज्ञापन
10th student Rs 50 lakh ransom demanded by father for drama of kidnapping
अपहरण
राजस्थान में एक किशोर ने खुद के अपहरण की वारदात गढ़ कर पिता से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने किशोर को अजमेर के नजदीक एक ट्रेन के अंदर से पकड़ लिया और परिवार को सौंप दिया। 10वीं में पढ़ने वाला 16 वर्षीय छात्र जेब खर्च नहीं मिलने से नाराज था। इसलिए वह शनिवार से गायब था। 
विज्ञापन


मामले के तहत उदयपुर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में नाबालिग ने यू ट्यूब से प्रेरित होकर खुद के अपहरण की कहानी रची। उसने एंड्रॉयड फोन में एक ऐप डाउनलोड किया और एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से किडनैपर बन आवाज बदलकर रविवार को पिता को फोन कर खुद के अपहरण की सूचना दी। किशोर ने पिता से 50 लाख रुपये की मांग रखी। पिता ने पुलिस को इस दौरान सूचना दी। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय नंबर होने के कारण हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार मामले में जांच की शुरुआत उदयपुर रेलवे स्टेशन व बस स्टेंड के सीसीटीवी खंगालने से की। रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी में किशोर दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन में चढ़ता पाया गया। पुलिस ने दिल्ली में जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर पीछा करना शुरू किया। पीछा करते करते पुलिस अजमेर जिले के नसीराबाद स्टेशन पहुंची और यहां किशोर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed