फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   10 Year Girl Father And Uncle Crushed By Tanker Three Died In Jodhpur

Rajasthan: 10 साल की बच्ची और पिता-चाचा को टैंकर ने कुचला, बेटी को स्कूल से लेकर जा रहे थे घर

Tue, 13 Sep 2022 06:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 13 Sep 2022 06:01 PM IST
सार

हादसा इतना भयानक था कि पिता-पुत्री और चाचा के सीने, हाथ और पैर पर से टायर गुजर गया। जिससे पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बुरी तरह घायल अजुर्न को अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। एक साथ एक घर में तीन लोगों की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
10 Year Girl Father And Uncle Crushed By Tanker Three Died In Jodhpur
हादसे के बाद सड़क पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर जिले में बेटी को स्कूल से लेकर घर लौट रहे पिता और चाचा को टैंकर ने कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत हो गई। मासूम बेटी और उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके ने इलाज के दौरान अस्पातल में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


पुलिस और स्थानीय लोगों ने टैंकर के नीचे से पिता-पुत्री का शव निकाला तो कुछ सेकंड के लिए सभी ठिठक गए। क्योंकि, पिता मरते दम तक बच्ची का हाथ पकड़े हुए था। यह दर्दनाक हादसा हादसा मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना इलाके में पाल बाइपास पर हुआ। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पाल गांव के खड़की का रहने वाला जोराराम (30) अपने छोटे भाई अर्जुन (25) के साथ अपनी 10 साल की बेटी मनीषा को स्कूल लेने के लिए गया था। तीनों बाइक से वापस घर जा रहे थे, इसी दौरान पाल बाइपास पर सामने से आ रहे टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे तीनों टैंकर के टाइर के नीचे आ गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसा इतना भयानक था कि पिता-पुत्री और चाचा के सीने, हाथ और पैर पर से टायर गुजर गया। जिससे पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बुरी तरह घायल अजुर्न को अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।  पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तीनों के शव पीएम के लिए मोर्चरी में रखा दिए गए है। एक साथ एक घर में तीन लोगों की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। खड़की में भी मातम पसरा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed