फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   10 permanent camps will be set up in Dausa district for inflation relief

Dausa: महंगाई राहत के लिए जिले में लगेंगे 10 स्थायी शिविर, जानें कहां-कहां लगेंगे कैंप

Fri, 28 Apr 2023 02:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 28 Apr 2023 02:22 PM IST
सार

राजस्थान सरकार के महंगाई राहत शिविर लोगों को लाभ देने के लिए अब स्थायी रूप लग रहे हैं। इसके चलते शुक्रवार से दौसा जिले में 10 जगह चिन्हित करके शिविर लगाए जा रहे हैं। यह शिविर स्थायी रूप में काम करते हुए से लोगों को राहत देंगे।

विज्ञापन
10 permanent camps will be set up in Dausa district for inflation relief
महंगाई राहत कैंप। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दौसा जिले में महंगाई राहत शिविर की संख्या बढ़ा दी गई है। आम जनता को राहत देने के लिए जिला प्रशासन ने सरकार के निर्देश पर दस स्थायी कैंप लगाने का निर्णय लिया है। जिले में 28 अप्रैल से 10 स्थायी महंगाई राहत कैंप की शुरुआत की गई।

विज्ञापन


इन आवागमन के स्थानों पर लगेंगे स्थायी शिविर
दौसा जिले में राजकीय अस्पतालों, गैस एजेंसी, बस स्टैंड, प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशन, जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय, पंचायत समिति, नगर पालिका सहित अन्य राजकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे। जिला कलेक्टर कमल चौधरी ने बताया कि स्थायी महंगाई राहत कैंप आमजन के आवागमन वाली जगह पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


दौसा तहसील के शिविर यहां रहेंगे
नगर परिषद दौसा क्षेत्र में जिला अस्पताल, नगर परिषद परिसर, कलेक्ट्रेट परिसर में, उपखंड लवाण के ग्राम लवाण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रहेंगे।

लालसोट के शिविर
नांगल राजावतान उपखंड में नांगल राजावतान ग्राम में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र,नगर पालिका लालसोट क्षेत्र में नगर पालिका कार्यालय में कैंप लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांदीकुई में यहां रहेंगे शिविर
नगरपालिका बांदीकुई क्षेत्र में पंचायत समिति भवन में, बसवा उपखंड क्षेत्र में पंचायत समिति बसवा में शिविर लगेंगे।

महवा में यहां रहेंगे शिविर
महवा उपखंड क्षेत्र में सांथा गांव के राजीव गाँधी सेवा केंद्र और बैजूपाड़ा उपखंडक्षेत्र के बैजूपाड़ा गांव के राजीव गाँधी सेवा केंद्र में आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed