{"_id":"619021841284b876d7058f03","slug":"10-lakh-extortion-sought-by-sending-fake-bomb-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: नकली बम से व्यापारी को डराने की कोशिश, निकाला रंगदारी मांगने का अजीब तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: नकली बम से व्यापारी को डराने की कोशिश, निकाला रंगदारी मांगने का अजीब तरीका
Sun, 14 Nov 2021 02:12 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 14 Nov 2021 02:12 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि व्यापारी को डराने के लिए यह डमी बम तैयार किया था और इस बम के साथ एक धमकी भरा लेटर भी मिला। इस लेटर में बम के साथ 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी।
विज्ञापन
व्यापारी को भेजा गया नकली बम
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्सर देखा जाता है शातिर बदमाश हमेशा अपने काम को अंजाम देने के लिए नए-नए तरीके खोजता है, लेकिन बदमाश यहां एक कदम आगे है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जयपुर में एक व्यापारी को नकली बम भेजा गया और उससे 10 लाख रंगदारी मांगी।
विज्ञापन
जब यह खबर पुलिस तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। बम को डिफ्यूज करने के लिए टीम भी भेजी गई। लेकिन उनके मामला समझ नहीं आया, इसके बाद दूसरी टीम थाने पहुंची और बम का डिफ्यूज करने के प्रोसेस को पूरा किया। इसके बाद पता चला कि व्यापारी को डराने के लिए ही यह नकली (डमी) बम तैयार किया था।
विज्ञापन
10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई
बम मिलने पर पुलिस अलर्ट हो गई थी, पुलिस ने बताया कि व्यापारी को डराने के लिए यह डमी बम तैयार किया था और इस बम के साथ एक धमकी भरा लेटर भी मिला है। इस लेटर में बम के साथ 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम को एक ई-रिक्शा चालक उसके पास आता है और उसको केक का बॉक्स देता है।
विज्ञापन
उस बॉक्स में एक लेटर था, लेटर में लिखा था कि लेटर पढ़ कर 10 लाख रुपये लेकर ई- रिक्शा में बैठ जाए नहीं तो मैंने तेरे लिए गिफ्ट भेज दिया है। तेरे पास रुपए की कमी नहीं है। क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से रुपए निकाल ले। पुलिस को सूचना देने की कोशिश की तो मेरे पास बम का रिमोट है। होशियारी मत करना और इसे मजाक मत समझना। ब्लास्ट कर दूंगा। तेरे साथ में और भी लोगों की जान चली जाएगी।
लेटर पढ़ घबरा गया व्यापारी
लेटर पढ़ने बाद व्यापारी घबरा गया। उन्होंने पार्षद नीरज अग्रवाल को फोन कर सूचना दी और 10 लाख की फिरौती मांगने के बारे में बताया। बम की सूचना मिलने पर जवाहर नगर एसएचओ पन्नालाल पहुंच गए। सीसीटीवी में देखा जा रहा था कि में रिक्शा चालक व्यापारी को केक के डब्बे में बम देते हुए नजर आ रहा है।