{"_id":"61eeb51d4cda1218b52864cd","slug":"10-bookies-arrested-by-the-police-in-jhalawar","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: 10 सटोरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, करोड़ों के सट्टे का हिसाब वाला रजिस्टर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: 10 सटोरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, करोड़ों के सट्टे का हिसाब वाला रजिस्टर जब्त
Mon, 24 Jan 2022 07:48 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 24 Jan 2022 07:48 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपियों के पास से 43 मोबाइल, 3885 रुपए नगद और 2 करोड़ 22 लाख 59 हजार से अधिक के हिसाब का रजिस्टर बरामद किया गया है
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले की स्पेशल टीम ने झालरापाटन क्षेत्र के एक रिहायशी मकान से 10 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 43 मोबाइल, 3885 रुपए, 5 तख्ती, 11 बॉलपेन और 2 करोड़ 22 लाख 59 हजार से अधिक के हिसाब का रजिस्टर बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झालावाड़ एसपी मोनिका सेन ने बताया कि जिले में अपराधों और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सट्टे की सूचना पर जिला स्पेशल टीम प्रभारी दिनेश राठौड़ ने स्पेशल टीम के साथ लंका गेट के पास नरेंद्र राठौड़ नामक व्यक्ति के घर दबिश दी। इस दौरान सट्टे की खाई वाली और लगाई वाली करते हुए 10 सटोरियों को पकड़ा गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी नरेंद्र राठौड़ निवासी सिलावट मोहल्ला के लिए सट्टे की खाई वाली करते हैं। जब्त किए गए 43 मोबाइल फोन भी नरेंद्र ने सट्टा कारोबार के लिए आरोपियों को दिए थे। पकड़े गए सभी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और गैंबलिंग नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
ये आरोपी पकड़ाए
पुलिस ने छापे के दौरान थाना झालरापाटन निवासी शंकर लाल शर्मा (51), संजय सोनी (34), दिलीप गुर्जर (28), कोमल चंद जैन (60), मुकेश शर्मा (45), मोहन शर्मा (50), इरफान मंसूरी (34), पवन काछी (39), अरुण मित्तल (46) और थाना कोतवाली निवासी मोहम्मद रफीक (55) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन