{"_id":"773b060b62743d0cdf4246453e1681bd","slug":"world-kabaddi-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगरूर में नौ दिसंबर को होंगे चौथे विश्व कप कबड्डी के मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगरूर में नौ दिसंबर को होंगे चौथे विश्व कप कबड्डी के मुकाबले
अमर उजाला, संगरूर
Updated Tue, 26 Nov 2013 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथा विश्व कबड्डी कप का मैच संगरूर के वार हीरोज स्टेडियम में नौ दिसंबर को करवाया जाएगा। मैच के प्रबंधों और इंतजामों के लिए सोमवार को डिप्टी कमिश्नर डा. इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिला अधिकारी मौजूद थे।
इस दौरान सभी प्रबंधों को लेकर इंतजाम कमेटियों का गठन भी किया गया। इसके बाद एडीसी प्रीतम सिंह जौहल ने अधिकारियों के साथ स्टेडियम का दौरा किया।
डीसी इंदु मल्होत्रा ने अधिकारियों को कहा कि इन मैचों को देखने के लिए संगरूर ही नहीं बल्कि दूसरे जिलों से भी खेल प्रेमी बड़ी तादाद में वार हीरोज स्टेडियम में पहुंचेंगे, इसलिए जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रबंध किए जाने को यकीनी बनाया जाए।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से दर्शकों के बैठने, मेडिकल टीमें और एंबुलेंस भी तैनात की जाएंगी, पीने वाले पानी, पाखानों के प्रबंध किए जाएंगे।
स्टेडियम को आने वाले सभी मुख्य मार्गों पर बोर्ड तथा झंडे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में खिलाड़ियों के डोप टेस्ट करने के लिए डोपिंग सेंटर के अलावा मीडिया की सहूलत के लिए मीडिया सेंटर भी कायम किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने हिदायत करते कहा कि कबड्डी मैचों में सभी अधिकारी दिलचस्पी के साथ कार्य करते अपनी जिम्मेवारी के साथ प्रबंध सिरे चढ़ाएं। इस दौरान जिला खेल अधिकारी कौशल कुमार शर्मा ने कबड्डी कप बारे जानकारी दी।
इसके बाद एडीसी प्रीतम सिंह जौहल ने वार हीरोज स्टेडियम में अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद स्टेडियम का दौरा किया। उन्होंने कहा कि प्रबंधों में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।