फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Woman and her three year old child missing in Pathankot

पठानकोट की महिला और तीन साल का बच्चा लापता: ढूंढ रही तीन थानों की पुलिस, सोशल मीडिया पर भी मांगी मदद

Thu, 05 Sep 2024 04:06 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 05 Sep 2024 04:06 PM IST
सार

पठानकोट की एक महिला और उसका तीन साल का बच्चा लापता हो गया। परिवार ने पुलिस से दोनों को ढूंढने की गुहार लगाई है। हालांकि 24 घंटे से महिला और बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया है। 

विज्ञापन
Woman and her three year old child missing in Pathankot
लक्ष्मी और भाविक - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मुकेरियां के भंगाला से पठानकोट बस से आ रही महिला और उसका तीन साल बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। महिला लक्ष्मी (30) और भाविक (3) निवासी खानपुर चौक पठानकोट बुधवार शाम से लापता हैं। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी मां-बेटे कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों को एक नहीं बल्कि तीन अलग-अलग थानों की पुलिस ढूंढ रही है।

विज्ञापन


दूसरी तरफ परिवार और पुलिस ने मां-बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, ताकि उनका कोई सुराग मिल सके। हैरानी की बात ये है कि एक सप्ताह के भीतर पठानकोट में लोगों के लापता होने का यह दूसरा मामला है। 
विज्ञापन


अनिल कुमार ने बताया कि वह प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करता है। उसकी उनकी पत्नी लक्ष्मी बेटे भाविक के साथ लगभग 10 दिन पहले मुकेरियां के गांव भंगाला गई थी। बुधवार शाम पांच बजे पत्नी ने फोन करके कहा था कि वे प्राइवेट बस से घर वापस आ रहे हैं और पठानकोट बस स्टैंड में उसे लेने आ जाए। अनिल ने कहा कि अस्पताल में काम ज्यादा होने की वजह से वह पत्नी को लेने बस स्टैंड जाना भूल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल ने शाम को पत्नी को फोन किया तो उसका नंबर बंद आया। पिता को शाम 7:30 बजे फोन कर पूछा कि क्या लक्ष्मी घर आ गई है तो उन्होंने कहा अभी नहीं पहुंची। अनिल ने अपने ससुराल में फोन करके पूछा तो उन्होंने बताया कि लक्ष्मी के चाचा का लड़का उन्हें भंगाला बस स्टैंड छोड़ आया था। उसके बाद लक्ष्मी का फोन भी बंद आने लगा है। अनिल ने कहा कि जब बस के कंडक्टर से पूछा तो उससे भी पत्नी और बेटे के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं मिली। 


तीन पुलिस स्टेशनों को लापता होने की सूचना दी 
अनिल ने लापता हुई अपनी पत्नी और बेटे की सूचना पठानकोट के पुलिस स्टेशन शाहपुरकंडी और थाना डिवीजन नंबर.1 को शिकायत दर्ज करवा दी है। वहीं, उन्होंने भंगाला पुलिस स्टेशन को भी पत्नी और बेटे के गुम होने की सूचना दी है। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed