फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   wife fraud her husband

लव मैरिज के पांच साल बाद पत्नी ने खिला दिया 'गुल'

Wed, 14 Aug 2013 12:55 AM IST
अमृतसर/ब्यूरो
अमृतसर/ब्यूरो Updated Wed, 14 Aug 2013 12:55 AM IST
विज्ञापन
wife fraud her husband

जिससे लव मैरिज की, पांच साल बाद वही ऐसा 'गुल' खिला देगी, ऐसा उसके पति ने सपने में भी सोचा न होगा। ऐसा हुआ पंजाब में अमृतसर जिले के गांव बरसाल में। मामले की जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


दलजिंदर सिंह ने पुलिस को बताया है कि उसने कुलविंदर कौर निवासी गांव चक्क ओल के साथ हाईकोर्ट में प्रेम विवाह किया था। उनकी एक बेटी भी है। वह पत्नी को इस समय जीएनएम का डिप्लोमा करवा रहा है।
विज्ञापन


31 जुलाई को वह मां को लेकर अस्पताल गया। लौटा तो पत्नी घर में नहीं थी। पता चला कि पत्नी घर से पांच तोले सोने के जेवरात और बीस हजार रुपये लेकर फरार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस काम में उसके ससुराली गुरिंदर सिंह, मनजीत कौर और नवनीत कौर भी शामिल हैं। पुलिस ने मामले की जांच की और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed