{"_id":"643241526a77d3c6b7083b78","slug":"video-of-bathinda-central-jail-sent-to-tv-channel-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बठिंडा जेल के कैदियों ने वीडियो बना टीवी चैनल को भेजा, जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: बठिंडा जेल के कैदियों ने वीडियो बना टीवी चैनल को भेजा, जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
Sun, 09 Apr 2023 10:09 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 09 Apr 2023 10:09 AM IST
सार
एक निजी न्यूज चैनल पर चली जेल की वीडियो के बाद जेल प्रशासन का कहना है कि उक्त कैदियों पर पहले ही वीडियो बनाने और जेल अधिकारियों को ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज करवाया जा चुका है। इस मामले में थाना कैंट पुलिस ने 12 हवालातियों को नामजद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
वीडियो में जानकारी देता कैदी।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब की सबसे हाई सिक्योरिटी जेल माने जाने वाली बठिंडा केंद्रीय जेल में बंद कैदियों व हवालातियों ने जेल से मोबाइल पर एक वीडियो बनाकर टीवी चैनल को भेज दी। टीवी चैनल पर चली वीडियो के बाद जेल प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए। वहीं जेल के सूत्रों का कहना था कि उक्त वीडियो बनवाने के लिए हवालातियों को पैसों का लालच देकर वीडियो बनवाई गई।
विज्ञापन
जेल में बंद 12 के करीब हवालातियों की तरफ से बीते दिनों मोबाइल पर अपनी बैरक के अंदर की वीडियो बनाने और जेल प्रशासन पर कई प्रकार के गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो बनाई और उक्त वीडियो हवालातियों ने एक निजी न्यूज चैनल को भेजा है। जेल के अंदर बिना किसी रुकावट के बनाई गई इस वीडियो के बाद जेल प्रशासन के सुरक्षा प्रबंधों की पूरी पोल खुल गई है, जिससे स्पष्ट होता है कि जेल के अंदर बैठे कैदी व हवालाती बिना किसी रुकावट के मोबाइल का इस्तेमाल करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंजाब में सरकारी दफ्तरों का समय बदलेगा: दो मई से सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर दो बजे तक होगा समय
विज्ञापन
एक निजी न्यूज चैनल पर चली जेल की वीडियो के बाद जेल प्रशासन का कहना है कि उक्त कैदियों पर पहले ही वीडियो बनाने और जेल अधिकारियों को ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज करवाया जा चुका है। इस मामले में थाना कैंट पुलिस ने 12 हवालातियों को नामजद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके बाद पंजाब सरकार व बठिंडा जेल के अधिकारियों की छवि खराब करने के लिए यह वीडियो न्यूज चैनल के जरिये वायरल करवाई गई है।
वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन व बठिंडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और दोबारा से जेल में सर्च अभियान कर उनकी बैरक की बारीकी से जांच पड़ताल की गई, ताकि जिस मोबाइल से उक्त वीडियो बनाकर उसे भेजी गई है, उसे बरामद की जा सके। गौरतलब है कि इससे पहले जेल के अंदर से गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई के वायरल वीडियो के बाद डीजीपी पंजाब ने दावा किया था कि बठिंडा जेल सबसे सुरक्षित जेल है। इसमें लगे जैमर के कारण मोबाइल काम नहीं कर सकते। लिहाजा डीजीपी ने जेल के अंदर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा दिए गए बयानों को सिरे से खारिज कर दिया था। हालांकि लॉरेंस की वीडियो किस जेल की है, इस बारे में राज्य सरकार ने बड़े स्तर एसआईटी बनाकर जांच शुरू कर दी है।