फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All government offices will operate from 7:30am till 2pm in Punjab from May 2

पंजाब में सरकारी दफ्तरों का समय बदलेगा: दो मई से सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर दो बजे तक होगा समय

Sat, 08 Apr 2023 04:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 08 Apr 2023 04:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस फैसले को लागू करने से पहले उनकी तरफ से आम लोगों से लेकर मुलाजिमों तक बातचीत की गई। इतना ही नहीं पीएसपीसीएल के अधिकारियों से इस मुद्दे पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
All government offices will operate from 7:30am till 2pm in Punjab from May 2
सीएम भगवंत मान - फोटो : ANI

विस्तार

गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखकर पंजाब सरकार ने पहली बार सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। दो मई से राज्य के सारे सरकारी दफ्तर सुबह साढे़ सात बजे से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे। यह फैसला 15 जुलाई तक लागू रहेगा। इससे गर्मियों में बिजली की किल्लत भी नहीं आएगी। राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को यह जानकारी दी। मान ने बताया कि यह फैसला विदेशों की तर्ज पर लिया गया है। भारत में यह अपनी तरह का पहला प्रयास है। उम्मीद है कि इससे लोगों का फायदा होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जालंधर में चौ. संतोख के परिवार से मिले सिद्धू, कहा-उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत पक्की
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि इस फैसले को लागू करने से पहले उनकी तरफ से आम लोगों से लेकर मुलाजिमों तक बातचीत की गई। इतना ही नहीं पीएसपीसीएल के अधिकारियों से इस मुद्दे पर चर्चा हुई। पावरकॉम के अधिकारियों ने बताया कि उनके यहां पीक लोड का समय दोपहर डेढ़ बजे से से साढ़े पांच बजे तक होता है। ऐसे में अगर सरकारी दफ्तरों में दोपहर में छुट्टी हो जाएगी तो वहां पर चलने वाले एसी, कूलर और लाइट्स तक बंद हो जाएगी। इस वजह से सीधे 300 से 350 मेगावाट तक बिजली का लोड भी कम हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मान ने कहा कि कनाडा व अमेरिका वाले सूरज की रोशनी का अधिक इस्तेमाल करने के लिए अपनी घड़ियों का समय बदल लेते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे लोग खुश होंगे। उन्होंने कहा नौ से पांच बजे वाले टाइम में कहीं अफसर गायब हो जाते थे या फिर उन्हें छुट्टी लेनी पड़ती थी। लेकिन इस फैसले से लोगों को काफी फायदा होगा।


निजी काम करने वाले लोगों को भी फायदा होगा
मुख्यमंत्री ने बताया कि दफ्तरों के समय में बदलाव होने से लोगों को काफी फायदा होगा। वह तपती गर्मी से पहले सरकारी दफ्तरों में जाकर अपना काम करवा पाएंगे। वहीं, निजी काम करने वाले लोगों को अपनी दिहाड़ी भी नहीं तोड़नी पडे़गी। मुलाजिम भी इस फैसले से खुश है। उनका का कहना है कि वह गर्मी पड़ने से पहले अपने घर पहुंच जाएंगे। उस समय तक उनके बच्चे भी घर आ जाएंगे। वह भी अपने परिवारों के साथ समय बिता पाएंगे।

सीएम खुद भी साढ़े सात बजे आएंगे आफिस
सीएम ने बताया कि दो जुलाई से वह खुद भी अपने दफ्तर में सुबह साढ़े सात बजे पहुंच जाएंगे। इसके अलावा अन्य मंत्री व विधायक भी सक्रिय हो जाएंगे। कोशिश यही की जाएगी कि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed