पंजाब : फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में धूल फांक रहे वेंटिलेटर, वीसी का दावा-82 में से 62 वेंटिलेटर हैं खराब
फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पीएम केयर फंड से आए वेंटिलेटर पिछले एक साल से धूल फांक रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में फरीदकोट की बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के अधीन आते गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पीएम केयर फंड से आए वेंटिलेटर पिछले एक साल से धूल फांक रहे हैं। इस मामले में एक दिन पहले मंगलवार को आम आदमी पार्टी के विधायक कुलतार सिंह संधवां की तरफ से सोशल मीडिया पर यह मुद्दा उठाया गया था। इसके बाद अब अस्पताल प्रशासन हरकत में आया है और यह दावा किया जा रहा है कि पीएम केयर फंड में से आए 82 में से 62 वेंटिलेटर खराब ही निकले थे जिसके बारे में सरकार को जानकारी दी जा चुकी है।
Punjab | AAP MLA from Kotkapura, Kultar Singh Sandhwan has alleged that ventilators supplied under PM Cares Fund are lying unused in Guru Gobind Singh Medical College and Hospital, Faridkot; urges Punjab CM Captain Amarinder Singh to take action pic.twitter.com/grUMQPhSMi
— ANI (@ANI) May 12, 2021विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पिछले साल कोरोना संकट शुरू होते ही केंद्र सरकार ने पीएम केयर फंड में से देश भर के मेडिकल अस्पतालों को वेंटिलेटर भेजे थे जिसके तहत फरीदकोट अस्पताल में भी दो बार में कुल 82 वेंटिलेटर आए। इनमें से ज्यादातर तो एक बार प्रयोग नहीं किया जा सके। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि यह वेंटिलेटर घटिया क्वालिटी के हैं और 82 में से 62 तो पहले दिन से खराब निकले थे जिसके बारे में पंजाब सरकार को सूचित कर दिया गया था जहां से भारत सरकार तक सूचना पहुंचा दी गई थी।
इस मामले में अस्पताल प्रशासन समेत पंजाब सरकार को घेरते हुए आप विधायक कुलतार सिंह संधवां ने कहा था कि पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है, लगातार मौतें हो रही है लेकिन पीएम केयर फंड से खरीदे गए दर्जनों वेंटिलेटर कबाड़ बन रहे हैं।
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ.राज बहादुर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इस समय 42 वेंटिलेटर सही हालत में कार्य कर रहे है। पीएम केयर फंड वाले 62 वेंटिलेटर खराब हैं, जिसके बारे में कंपनी से भी बात हो चुकी है। उन्होंने जल्द ही मैकेनिक भेजकर चालू करवाने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने उन्हें 10 नए वेंटिलेटर खरीदने की इजाजत दे दी है और अगले 10 दिनों में नए वेंटिलेटरों से कोरोना मरीजों को राहत मिलेगी।