{"_id":"699a8d96cc84beaaac01dd0b","slug":"two-youths-caught-in-police-encounter-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच मर्डर केस: पुलिस एनकाउंटर में पकड़े गए दो युवक, रविवार सुबह की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच मर्डर केस: पुलिस एनकाउंटर में पकड़े गए दो युवक, रविवार सुबह की कार्रवाई
Sun, 22 Feb 2026 10:31 AM IST
शाहिल शर्मा
अमित मरवाहा, तरनतारन
अमित मरवाहा, तरनतारन
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:31 AM IST
सार
गांव शेरों में एक वेडिंग पैलेस में कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के सरपंच के सिर में गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने रविवार सुबह गांव नौशेरा पन्नू के पास एनकाउंटर में बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तरनतारन जिले के गांव शेरों में एक वेडिंग पैलेस में कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के सरपंच के सिर में गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने रविवार सुबह गांव नौशेरा पन्नू के पास एनकाउंटर में बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि उनमें से एक ने शूटरों का साथ दिया था।
SSP सुरेंद्र लांबा ने बताया कि थाना सरहाली की पुलिस के अलावा CIA स्टाफ और AGTF की टीमें हत्या वाले दिन से ही शूटरों के पीछे लगी हुई थीं। रविवार सुबह एक टिप-ऑफ के आधार पर वे नौशेरा पन्नू इलाके में मौजूद थे। इस दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया।
ऐसे में बाइक सवारों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग शरू कर दी और भागने का प्रयास किया। इस दौरान जवाबी कार्रवाई के दौरान दोनों घायल हो गए। दोनों की पहचान शरणप्रीत सिंह निवासी चोहला साहिब और हरदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शरणप्रीत सिंह ने सरपंच को गोली मारने वाले शूटर का साथ दिया था। मौके से 30 बोर और 9 एमएम की दो पिस्टल बरामद हुई हैं।