{"_id":"b74ff6a34e185366e8cdcb9e28dcb211","slug":"two-new-intercity-delhi-to-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली टू पंजाब: दो नई इंटरसिटी ट्रेन 9 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली टू पंजाब: दो नई इंटरसिटी ट्रेन 9 से
फिरोजपुर/ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2013 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर से दिल्ली और फाजिल्का से दिल्ली के बीच नौ अगस्त से इंटरसिटी ट्रेन चलाई जा रही है। फिरोजपुर से सुबह साढ़े चार बजे और फाजिल्का से रात दो बजे दिल्ली के लिए उक्त ट्रेनें रवाना होंगी।
विज्ञापन
एसएसएस बोर्ड के मेंबर मक्खन सिंह ने बताया कि फिरोजपुर से इंटरसिटी ट्रेन सुबह साढ़े चार बजे चलेगी, फरीदकोट 4.58 बजे, कोटकपुरा 5.14 बजे, बठिंडा 6.25 बजे, जाखल 8.05 बजे, नरवाना 8.42 बजे, जींद 9.20 बजे, रोहतक 10.15 बजे व दिल्ली सराए रोहिला 11.40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
दिल्ली सराए रोहिला से सुबह सात बजे ट्रेन चलेगी, जो रोहतक 8.35 बजे, नरवाना 9.27 बजे, जाखल 10.35 बजे, बठिंडा 12.45 बजे, कोटकपुरा 13.40 बजे, फरीदकोट 13.53 बजे व फिरोजपुर 14.45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
मक्खन सिंह ने बताया कि फाजिल्का से दिल्ली के लिए इंटरसिटी ट्रेन रात दो बजे चलेगी, जो बारास्ता लक्खोवाली 2.34 बजे, मुक्तसर 2.54 बजे, बरीवाला 3.12 बजे, कोटकपुरा 3.40 बजे, गंगसर जैतो सुबह 4.25 बजे, बठिंडा 5.05 बजे, धूरी 6.45 बजे, राजपुरा 8.20 बजे, अंबाला 9.05 बजे, पानीपत 10.46 बजे व नई दिल्ली दोपहर 12.45 बजे पहुंचेगी। दिल्ली से दोपहर 1.45 बजे चलेगी और रात एक बजे के करीब फाजिल्का पहुंचेगी।