{"_id":"3dada5ec-d4ba-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"two-military-personnel-imprisoned-in-espionage","type":"story","status":"publish","title_hn":"जासूसी के आरोप में दो सैन्य कर्मियों को कैद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जासूसी के आरोप में दो सैन्य कर्मियों को कैद
अमर उजाला ब्यूरो, पंजाब
Updated Fri, 14 Jun 2013 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदकोट की जिला व सेशन जज अर्चना पुरी की अदालत ने मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) के दो कर्मचारियों को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में 5-5 वर्ष की दोहरी सजा सुनाई है।
विज्ञापन
दोषी एमईएस के प्लंबर लीलू राम और कारपेंटर भोला सिंह को थाना कोतवाली पुलिस ने 8 अक्तूबर 2011 को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया था।
पुलिस के अनुसार दोनों पिछले कुछ समय से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में थे। वह सेना की यूनिटों की अहम जानकारी आईएसआई को भेजते थे।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के समय पुलिस ने दोषियों से दो सिम कार्डों समेत सेना की यूनिट की मूवमेंट, खुफिया हथियारों व आपरेशनों के संदर्भ में लिखित जानकारी पर आधारित किताब व छावनी क्षेत्र का एक नक्शा भी बरामद किया था।
विज्ञापन
दोनों कर्मी एमईएस कालोनी में ही रहते थे और अक्सर ही उनका रिपेयर आदि के लिए छावनी क्षेत्र में आना जाना लगा रहता था।
दोनों को छावनी के चप्पे-चप्पे की जानकारी थी और वह पाक एजेंसी के अफसर की हिदायत के मुताबिक छावनी से जानकारी जुटाकर उसे विभिन्न तरीकों से भेज रहे थे। जिला अदालत ने दोनों को ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट और आपराधिक साजिश रचने का दोषी करार देते हुए 5-5 वर्ष की कैद की सजा सुनाई। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी