फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Terrorist Harvindar Singh Rinda started making contact with unemployed youth of border area 

गहरी साजिश: पाकिस्तान में बैठा आतंकी रिंदा सीमावर्ती क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं से बनाने लगा संपर्क

Sun, 08 May 2022 08:23 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 08 May 2022 08:23 AM IST
सार

आतंकवाद के दौर में प्रभावित रहे तरनतारन क्षेत्र में नशे के बड़े तस्करों और गैंगस्टरों के बीच नेटवर्क कायम करने में भी हरविदर सिंह रिंदा का हाथ माना जाता है।

विज्ञापन
Terrorist Harvindar Singh Rinda started making contact with unemployed youth of border area 
Harvinder Singh Rinda - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हरियाणा के करनाल में विस्फोटक और कारतूसों के साथ बब्बर खालसा इंटरनेशनल के चार आतंकी गुरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, परमिदर सिंह, भूपिदर सिंह पकड़े गए थे। इनको टारगेट देने वाले ए श्रेणी के गैंगस्टर हरविंदर सिंह रिंदा की ओर से पिछले कुछ समय से सीमावर्ती क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं से संपर्क बनाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी कड़ी के तहत पाकिस्तान की ओर से तरनतारन के साथ लगने वाली सीमा पर आए दिन ड्रोनों की आमद होती थी। ऐसी जानकारी मिलते ही खुफिया एजेंसियां पूरी तरह से चौकस हो गई हैं।

विज्ञापन


आतंकवाद के दौर में प्रभावित रहे तरनतारन क्षेत्र में नशे के बड़े तस्करों और गैंगस्टरों के बीच नेटवर्क कायम करने में भी हरविदर सिंह रिंदा का हाथ माना जाता है। थाना चोहला साहिब के गांव पखोपुरा के रहने वाले हरविदर सिंह रिंदा का भले ही कोई रिश्तेदार अब इन गतिविधियों में शामिल नहीं है, परंतु जाली पासपोर्ट के माध्यम से नेपाल से पाकिस्तान पहुंचने वाले रिंदा ने देश के विभिन्न राज्यों में माहौल खराब करने के लिए आईएसआई से बड़े टारगेट लिए थे। इन्हीं टारगेटों को पूरा करने के लिए रिंदा की पहली पसंद सीमावर्ती क्षेत्र के वे बेरोजगार युवा थे जिनका ब्रेनवाश करके उनको खालिस्तान के नाम पर कुछ करने के लिए तैयार करना था।

विज्ञापन

जेलों में बैठे आतंकियों से हो सकती है पूछताछ

डीजीपी वीके भावरा के आदेश पर जिला पुलिस द्वारा एक ऐसी सूची तैयार की जा रही है। जिनमें खालिस्तानी समर्थकों के अलावा अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जुड़े तस्करों और गैंगस्टरों को पनाह देने वालों का नाम भी शामिल है। गत वर्ष जिला पुलिस द्वारा टिफिन बम, विस्फोटक सामग्री और असलाह समेत पकड़े गए आतंकियों से दोबारा पूछताछ के लिए उनको प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed