फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Terror in Kathua, search campaigns in Pathankot

कठुआ में आतंकी, पठानकोट में सर्च अभियान

Tue, 01 Oct 2013 10:50 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Tue, 01 Oct 2013 10:50 PM IST
विज्ञापन
Terror in Kathua, search campaigns in Pathankot
कठुआ के भेईया गांव में आतंकियों के घुसने की खबर से एक बार फिर लोगों में दहशत फैल गई। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने जहां पूरा इलाका घेर लिया, वहीं पठानकोट के तमाम संवेदनशील इलाकों को भी सील कर दिया। मंगलवार सुबह तलाशी अभियान भी चलाया गया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग पाया।
विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने माधोपुर और जम्मू-कश्मीर के साथ लगते सभी इलाकों में सर्च अभियान चलाया। पुलिस भी जम्मू-कश्मीर की ओर से आने वाले प्रत्येक वाहन की तलाशी ले रही है। डीसी सिब्बन सी. ने कहा कि  पठानकोट की सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने के निर्देश हैं और पूरा जिला इस समय सुरक्षा घेरे में है।
विज्ञापन


भेईया गांव में घुसे थे आतंकी
जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के जिला कठुआ के गांव भेईया में सोमवार रात को दो लोग घुसे और एक घर के अंदर टार्च से झांकने लगे। दोनों की पीठ पर बैग थे। हाथ में बंदूकें भी थीं। वे बार-बार दरवाजा खोलने के लिए कह रहे थे। जब उनसे पहचान पूछी, तो कहा वे आतंकी हैं और आपको कुछ नहीं कहेंगे। दरवाजा खोलो। काफी देर तक बहसबाजी के बाद घर के सदस्य हेमराज ने राइफल से हवा में दो गोलियां दाग दीं। गोलियों की आवाज पर गांव वाले सचेत हो गए। इसके बाद आतंकी भाग निकले। आतंकियों के जाने के बाद देखा तो उनके मकान सहित दो घरों के बिजली के तार काटे जा चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर के साथ सटे जिला पठानकोट के माधोपुर में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई। सुबह साढ़े पांच बजे तलाशी अभियान शुरू किया गया, जो दोपहर डेढ़ बजे बिना किसी सुराग के खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा पर जाने की रोक
हीरानगर सेक्टर में सीमा पर तनाव बना हुआ है। इस कारण पठानकोट में सीमा की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ की तरफ से पूरी सीमा पर चौकसी कड़ी कर दी गई है। वहीं, एहतियातन ग्रामीणों की सीमा की तरफ जाने पर रोक लगा दी गई है। बीएसएफ की तरफ से सीमा पार से होने वाली किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हर समय तैयार रहने के आदेश दिए जा चुके हैं। सुबह हीरानगर सेक्टर की चांदमा पोस्ट के क्षेत्र में बीएसएफ की तरफ से सीमा पार से आए इनपुट के मद्देनजर नरोट जैमल सिंह, बम्याल सहित अन्य क्षेत्रों के  ग्रामीणों को सीमा की तरफ न जाने के निर्देश दिए हैं।


कठुआ के भेईया गांव में आतंकियाें के घुसने की सूचना मिली थी। इसके बाद पठानकोट के संवेदनशील इलाकों को सील कर दिया और सुरक्षा बलों को चौकस रहने के निर्देश दिए गए। सर्च अभियान भी चलाया गया। मंगलवार को दिन भर हाईवे पर वाहनों की चेकिंग की गई।
सुखवंत सिंह गिल, एसएसपी पठानकोट।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed