फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Sunil Jakhar Roars in Fazilka: Alleges Mann Government Is Engaging in Corruption in the Name of Sanitation

फाजिल्का में गरजे सुनील जाखड़: कहा- साफ-सफाई के नाम पर भ्रष्टाचार कर रही मान सरकार, 13 हजार करोड़ का दे हिसाब

Sun, 10 May 2026 03:32 PM IST
Naveen एएनआई, पंजाब
एएनआई, पंजाब Published by: Naveen Updated Sun, 10 May 2026 03:32 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के चुनावी वादों पर तंज कसते हुए पंजाब बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब की जनता को एक मौका देने के नाम पर ठगा गया है। जाखड़ ने कहा कि पंजाब के लोगों को यह कहकर लूटा गया कि उन्हें अरविंद केजरीवाल को एक मौका देना चाहिए।

विज्ञापन
Sunil Jakhar Roars in Fazilka: Alleges Mann Government Is Engaging in Corruption in the Name of Sanitation
पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने राज्य की भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोला है। फाजिल्का में जलभराव और साफ-सफाई की बदहाल स्थिति को लेकर उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। जाखड़ ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर सिर्फ राजनीति कर रही है।

विज्ञापन


नालियों और पानी की हालत बहुत खराब
सुनील जाखड़ ने फाजिल्का के जमीनी हालात का जिक्र करते हुए कहा, "यहाँ नालियों और पानी की हालत बेहद खराब है। फाजिल्का के लोगों के लिए पीने और खेती के लिए नहर का पानी ही एकमात्र जरिया है, लेकिन सरकार साफ-सफाई के नाम पर भ्रष्टाचार कर रही है।" उन्होंने कहा कि जलस्तर बढ़ गया है, लेकिन नालियों की सफाई का काम सिरे से नदारद है।
विज्ञापन


13,000 करोड़ का हिसाब दे भगवंत मान सरकार
केंद्र सरकार द्वारा दी गई आर्थिक मदद का हवाला देते हुए जाखड़ ने राज्य सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब पंजाब में बाढ़ आई थी, तो केंद्र सरकार ने नालियों की सफाई और राहत कार्यों के लिए 13,000 करोड़ रुपये दिए थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज तक उन 13,000 करोड़ रुपयों का हिसाब नहीं दे पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




केजरीवाल को मौका देने के नाम पर लूटा गया पंजाब
आम आदमी पार्टी के चुनावी वादों पर तंज कसते हुए पंजाब बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब की जनता को एक मौका देने के नाम पर ठगा गया है। जाखड़ ने कहा कि पंजाब के लोगों को यह कहकर लूटा गया कि उन्हें अरविंद केजरीवाल को एक मौका देना चाहिए।


ईडी करे जवाब-तलब, वरना जनता लेगी हिसाब
जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को चेतावनी देते हुए कहा कि अच्छा होगा अगर प्रवर्तन निदेशालय इनसे जवाब-तलब करे। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो आने वाले समय में पंजाब के लोग खुद इनसे एक-एक पैसे का हिसाब लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed