फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Sidhu Moosewala New Song attach released 32 lakh people watched it in six hours

Sidhu Moosewala New Song: रिलीज होते ही छा गया मूसेवाला का नया गाना 'अटैच', छह घंटे में 32 लाख लोगों ने देखा

Fri, 30 Aug 2024 04:23 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 30 Aug 2024 04:23 PM IST
सार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का नया गाना अटैच आज रिलीज हो चुका है। गीत को रिलीज होने के छह घंटे के भीतर 32 लाख लोगों ने देखा भी लिया है। 

विज्ञापन
Sidhu Moosewala New Song attach released 32 lakh people watched it in six hours
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के कितने चाहने वाले हैं, इस बात का अंदाजा उनके नए गाने से लगाया जा सकता है। मूसेवाला का नया गाना 'अटैच' शुक्रवार को रिलीज होते ही छा गया है। गाना रिलीज होने के पांच घंटे के भीतर ही इसे 25 लाख लोगों ने देखा है। सिद्धू मूसेवाला के फैंस इस गाने पर खूब प्यार लूटा रहे हैं। गाने को यूट्यूब पर ही रिलीज किया गया है।

विज्ञापन


सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद यह उनका 8वां गाना है जो यू-ट्यूब पर रिलीज किया गया है। सिद्धू के प्रशंसक उनके गीतों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लगभग एक सप्ताह पहले इस गाने की रिलीज को लेकर सिद्धू मूसेवाला के सोशल मीडिया अकाउंट पर परिवार की तरफ से जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का नए गीत 'अटैच' का पोस्टर मूसेवाला के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया गया था, जिससे साफ था कि इस गीत का नाम ही जुड़ा हुआ है। गाने का टाइटल ‘अटैच’ रखा गया है। इसी गीत को स्टील बैंगल्स व फराडो के सहयोग से तैयार किया गया है। 

गाना अटैच सिद्धू मूसेवाला का इस साल का तीसरा गीत है। इस साल के शुरू में मूसेवाला का सन्नी मलेटन से पहला गीत रिलीज हुआ था। जबकि जून महीने में ब्रिटिश गायक व रैपर सटीफलोन डोन के साथ दूसरा गीत रिलीज हुआ था जिसका नाम डिलैमा था। 


सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह पहले ही दावा कर चुके हैं कि सिद्धू मूसेवाला के नए गीत को लेकर अभिभावकों व उसके प्रशंसों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। मूसेवाला की मौत के बाद एसवाईएल, वाच आउट, मोरनी, मेरा नाम, गीत रिलीज हो चुके हैं जिनको प्रशंसकों ने खास माना और खूब प्यार भी दिया है।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को गैंगस्टरों ने कई गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। उनकी मौत के बाद से मूसेवाला के चाहने वालों की संख्या बढ़ गई है। सिद्धू मूसेवाला के फैंस उनके गानों के जरिये उन्हें याद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed