फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SHO of Police Station Cantt Firozpur and his gunman nabbed by vigilance for taking bribe

Firozpur: बीस हजार की रिश्वत लेने का आरोपी थाना कैंट का एसएचओ गिरफ्तार, गनमैन विजिलेंस को चकमा देकर भागा

Thu, 02 Mar 2023 04:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिराेजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिराेजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 02 Mar 2023 04:19 PM IST
सार

लड़ाई के मामले को निपटाने के लिए बीस हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ने थाना कैंट फिरोजपुर के एसएचओ और उसके गनमैन को पकड़ा। हालांकि गनमैन विजिलेंस के मुलाजिमों को चकमा देकर उनकी हिरासत से भाग गया।
 

विज्ञापन
SHO of Police Station Cantt Firozpur and his gunman nabbed by vigilance for taking bribe
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजिलेंस ने दो पक्षों के बीच हुए विवाद को निपटाने की एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत लेने पर फिरोजपुर कैंट थाना के एसएचओ को गिरफ्तार किया है। उसका गनमैन विजिलेंस को चकमा देकर वहां से भाग गया। थाना विजिलेंस फिरोजपुर ने गुरुवार को उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक फिरोजपुर छावनी निवासी ललित कुमार ने थाना कैंट के एसएचओ नवीन शर्मा के खिलाफ शिकायत दी थी कि एक विवाद में उसके खिलाफ दर्ज मामले में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। ललित ने उस समय एसएचओ की आवाज रिकॉर्ड कर ली। ये सभी सबूत विजिलेंस को सौंपे। 
विज्ञापन


विजिलेंस ने शिकायत के आधार पर एसएचओ नवीन शर्मा को रंगे हाथों रिश्वत लेने के लिए जाल बिछाया। जब ललित 15 हजार रुपये एसएचओ नवीन को देने पहुंचा तो टीम ने दो सरकारी गवाह की मौजूदगी में उसे काबू कर लिया। एसएचओ नवीन का गनमैन जतिंदर गिर (पीएचजी) वहां से भाग गया। विजिलेंस गनमैन की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है। थाना विजिलेंस फिरोजपुर में आरोपी नवीन शर्मा व जतिंदर गिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed