फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Shakeel, himself took over command in rahul sangrur raily

पंजाब में गुटबाजी से शकील परेशान, खुद संभाली मंच की कमान

Sat, 12 Oct 2013 02:08 AM IST
चंडीगढ़/अमर उजाला ।
चंडीगढ़/अमर उजाला । Updated Sat, 12 Oct 2013 02:08 AM IST
विज्ञापन
 Shakeel, himself took over command in rahul sangrur raily

प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी और दिग्गजों के अहं की लड़ाई ने राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब प्रभारी शकील अहमद के लिए चिंता पैदा कर दिया है। राहुल गांधी की जनसभा की सफलता और हालात को देखते हुए शकील अहमद बुधवार रात ही सह प्रभारी हरीश चौधरी के साथ संगरूर पहुंच गए थे।

विज्ञापन


यहां पहुंचकर उन्होंने समूचे कार्यक्रम की कमान खुद संभाली और ऐसा पहली बार हुआ कि राष्ट्रीय महासचिव स्तर के नेता को मंच संचालक की भूमिका निभानी पड़ी।

संगरूर में वीरवार को हुई जनसभा में मंच पर बैठने वाले नेताओं को लेकर काफी विवाद था।

कैप्टन अमरिंदर, विधायक दल के नेता सुनील जाखड़ और बीबी राजिंदर कौर भट्ठल के लिए मंच पर जगह नहीं रखी गई थी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक दलील दी गई कि एसपीजी ने सिर्फ नौ कुर्सियों की व्यवस्था की है। इसकेबाद प्रभारी शकील अहमद का मोबाइल फोन बजना शुरू हो गया। हालात को देखते हुए शकील अहमद सह प्रभारी हरीश चौधरी के साथ बुधवार की रात ही संगरूर पहुंच गए।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा के साथ दोनों नेताओं ने एक स्थानीय नेता के घर बैठक की। इसके बाद शकील अहमद ने उपरोक्त तीनों नेताओं के बैठने की व्यवस्था कर देर रात एसपीजी से इसकी अप्रूवल भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कवायद में शकील अहमद को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंच पर राहुल के सामने कि सी भी प्रकार की गड़बड़ी से निपटने के लिए शकील अहमद ने मंच संचालन की कमान भी खुद ही संभाली और वरिष्ठता का ध्यान रखते हुए संबोधन के लिए नेताओं को बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed