फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   sevadaar died due to drowning in water tub In Abohar of Punjab

Punjab: अबोहर में सेवादार की पानी के टब में डूबने से मौत, स्नान कर रहा था मृतक; अचानक मिर्गी का दौरा आया

Sat, 18 Jan 2025 06:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 18 Jan 2025 06:02 PM IST
सार

रेशम सिंह जब बाथरुम में स्नान कर रहा था तो अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ने से वह पानी के भरे टब में ही गिर गया, कुछ समय बाद लोगों की नजर उस पर पड़ी तो लोगों व सेवादारो ने उसे संभाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया।

विज्ञापन
sevadaar died due to drowning in water tub In Abohar of Punjab
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अबोहर के गुरुद्वारा साहिब में लंबे समय से सेवा करने वाले एक सेवादार की शनिवार को पानी से भरे टब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रेशम सिंह पुत्र हरभजन सिंह (35)  बल्लूआना के टिब्बी साहिब गुरूद्वारा साहिब में बतौर तबला बजाने की सेवा करता था। वह काफी समय से मिर्गी के दौरे की बीमारी से पीड़ित था।

विज्ञापन


शनिवार को रेशम सिंह जब बाथरुम में स्नान कर रहा था तो अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ने से वह पानी के भरे टब में ही गिर गया, कुछ समय बाद लोगों की नजर उस पर पड़ी तो लोगों व सेवादारो ने उसे संभाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। इधर सदर पुलिस ने गुरूद्वारा साहिब के सतनाम सिंह के बयान दर्ज करते हुए शव को मोर्चरी में रखवाया है। बताते हैं कि मृतक मूलरूप से होशियारपुर का वासी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed