फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   road accident in punjab

पंजाब: सड़क हादसे में छह की मौत, 44 घायल

Mon, 12 Aug 2013 08:27 PM IST
मोगा/ब्यूरो
मोगा/ब्यूरो Updated Mon, 12 Aug 2013 08:27 PM IST
विज्ञापन
road accident in punjab

पंजाब में मोगा-लुधियाना रोड पर स्थित गांव मैहना के निकट सोमवार सुबह वाहनों की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में 12 महिलाओं समेत 44 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को मोगा के अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से ग्यारह लोगों को लुधियाना और फरीदकोट के अस्पताल रेफर कर दिया है। मरने वालों में पांच पंजाब के और एक नेपाली है।
विज्ञापन


कुछ घायलों को निजी अस्पतालों में भी भर्ती कराया है। हादसे की सूचना मिलते ही धर्मकोट से विधायक जत्थेदार तोता सिंह, डीसी अर्शदीप थिंद, तहसीलदार लखबीर सिंह, एसएचओ जसविंदर सिंह घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना निवासी डा. सतपाल सिंह ने बताया कि वह निजी बस से मोगा आ रहे थे। चालक तेज रफ्तार से बस भगा रहा था। इस पर सवारियों ने विरोध जताया फिर भी चालक ने बस की गति कम नहीं की।

उन्होंने बताया कि गांव मैहना के निकट बस ने पहले तो मोगा से लुधियाना जा रहे ट्रक को गलत दिशा में जाकर टक्कर मारी और इसके बाद ट्रक के पीछे सेब लेकर आ रहे एक अन्य वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में छह लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि 44 लोग घायल हो गए। घायलों को गांव मैहना के ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से मोगा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को विभिन्न अस्पतालों के अलावा लुधियाना और फरीदकोट के लिये रेफर कर दिया। दुर्घटना में घायल हुए छह लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही हल्का धर्मकोट से विधायक जत्थेदार तोता सिंह अस्पताल में घायलों को देखने पहुंचे। वहीं डीसी अर्शदीप थिंद ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर घायलों से बातचीत कर उनको हर जरूरी सहायता देने का भरोसा दिया।

सरकारी अस्पताल में पहुंचे घायलों की लिस्ट
नवदीप कौर, मनप्रीत कौर, कमलजीत कौर, रश्मीत कौर, अमित कुमार, सौरव, रोशन प्रीत, मदन लाल, गुरचरण सिंह, मधुबाला, जसमेल कौर, मनोज कुमार, आयुष, विनोद कुमार, हरप्रीत कौर, सुखदेव सिंह, अनुराधा, वीरामा, मनधीर सिंह, करनैल सिंह, बलदेव सिंह, छिंदरपाल, ब्रिजेश सूद, भगवंत सिंह, इशा शर्मा, दविन्द्र कुमार, नवदीप कौर, पप्पू, सुभाष चंद्र, मदन लाल, चरणजीत कौर, सराजराए, सुबोध, लक्ष्मी, गुरजीत सिंह, राजदीप सिंह, सोनू, पप्पू, जगराज सिंह, पवन, कमलेश, मिथलेश तथा दो अन्य हैं।


मृतकों के नाम
सोनू पुत्र नत्थूराम, मुल्लांपुर
आनंद किशोर पुत्र पासवान, गांव उजाला
मनजिंदर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, नत्थूवाला गरबी (बस चालक)
सोनू पुत्र कर्म सिंह गांव गजनीवाला (ट्रक चालक)
बिक्कर सिंह, गांव रामगढ़ जगरांव
रमनदीप सिंह गांव लीला जगरांव

उपमुख्यमंत्री ने गहरा शोक प्रकट किया
उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने हादसे में मरने वालों को राज्य सरकार की ओर से एक लाख और घायलों को 15 से 25 हजार तक देने का ऐलान किया है।

सुखबीर कांग्रेस छोड़ कर अकाली दल में शामिल हुए पूर्व विधायक अजीत सिंह शांत की रैली में शामिल होने आए थे। उन्होंने गांव मैहना के निकट हुए सड़क हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed