फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   purpose of front is to make Modi PM : Anurag

मोदी को पीएम बनाना मोर्चा का उद्देश्य: अनुराग

Sat, 16 Nov 2013 12:28 PM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
अमर उजाला चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Nov 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
purpose of front is to make Modi PM : Anurag
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार रोकने के लिए एक राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत होती है और वह कांग्रेस में नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोर्चा का उद्देश्य नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।

मोदी ने देश को नई सोच और नया वातावरण दिया है।

आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा सत्ता के लिए जरूरी आंकड़ा हासिल करेगी।

छह राज्यों की उत्तर क्षेत्रीय बैठक को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुराग ने कहा कि भाजयुमो सोच बदलो समाज बदलो नारे के साथ दिसंबर तक कई कार्यक्रम करने जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में कुछ माह में ही 4.5 लाख लोग फेसबुक के जरिए मोर्चा से जुड़े हैं और हम ऐसे लोगों को काम देने जा रहे हैं ताकि यूपीए के कुशासन और भाजपा की नीतियों से आमजन को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ठाकुर ने कहा कि देश की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा खतरे में है, लिहाजा 16 दिसंबर को देशभर में कार्यक्रम और सेमिनार करवाए जाएंगे।
इसके अलावा देश में महिलाओं की सुरक्षा को पहल देते हुए मोर्चा देश भर में मार्च निकालेगा और एनजीओ की मदद से सभी राज्यों केमुख्यमंत्रियों को ज्ञापन दिया जाएगा।

इसके अलावा 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के मौके पर कुपोषण और स्वच्छता के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।

कालेधन के सवाल पर ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार और कालाधन वापस लाने या ऐसे लोगों के नाम सार्वजनिक करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है, वह कांग्रेस में नहीं है।


मोदी की सुरक्षा के सवाल पर उन्होंनेे कहा कि आईबी की रिपोर्ट के बावजूद बिहार सरकार ने जिस तरह लापरवाही बरती और केंद्र जिस तरह से बिहार को गफ्फे बांट रहा है, उससे शंका पैदा होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed