फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 20 August 2021

पंजाब की बड़ी खबरें: हथियारों के साथ पूर्व जत्थेदार का बेटा गिरफ्तार और आखिरकार साथ आए सिद्धू और कैप्टन

Fri, 20 Aug 2021 05:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Aug 2021 05:01 PM IST
सार

पंजाब विजिलेंस को झटका देते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरुवार को पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को हिरासत से मुक्त करने का आदेश जारी किया है। सैनी के वकील विनोद घई ने बताया कि हाईकोर्ट ने पूर्व डीजीपी को राहत देते हुए उनके पूरे सेवा काल में दर्ज किसी भी मामले में कार्रवाई से पहले सात दिन का नोटिस जारी करने का आदेश दिया था।  

विज्ञापन
Punjab Top News 20 August 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फगवाड़ा पुलिस ने जालंधर से अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे के बेटे गुरमुख सिंह को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू शुक्रवार को पार्टी महासचिव परगट सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत सिंह नागरा के साथ सिसवां में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास पर पहुंचे। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन

 
जालंधर: श्री अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार का बेटा गिरफ्तार, टिफिन बम और आरडीएक्स बरामद 
फगवाड़ा पुलिस ने जालंधर से अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे के बेटे गुरमुख सिंह को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से टिफिन बम, भारी मात्रा में आरडीएक्स और गोला बारूद बरामद किया गया है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


पंजाब: आखिरकार साथ आए सिद्धू और कैप्टन, पार्टी और सरकार में समन्वय के लिए बनाई कमेटी
राज्य सरकार और सत्तारूढ़ पार्टी के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने और विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में तेजी लाने के उद्देश्य से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह एकजुट प्रयास पर सहमत हो गए हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीति: कैप्टन को फिर एक चिट्ठी सौंप आए सिद्धू, अब कैबिनेट मंत्रियों के लिए रोस्टर बनाने की मांग
पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू शुक्रवार को पार्टी महासचिव परगट सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत सिंह नागरा के साथ सिसवां में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास पर पहुंचे। इस बार भी उन्होंने मुख्यमंत्री को एक पत्र सौंपा। पढ़ें विस्तृत खबर...

सैनी की रिहाई पर रार शुरू: मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने की एडवोकेट जनरल समेत तीन अधिकारियों को हटाने की मांग 
पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी की गुरुवार देर रात हुई रिहाई पर शुक्रवार सुबह ही रार शुरू हो गई। पंजाब सरकार में मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने सुमेध सैनी केस को लेकर एडवोकेट जनरल, होम सेक्रेटरी और चीफ डायरेक्टर विजिलेंस को तुरंत हटाने की मांग की है। पढ़ें विस्तृत खबर...


पंजाब: विजिलेंस को हाईकोर्ट से झटका, मोहाली अदालत ने भी दी पूर्व डीजीपी सैनी को राहत, रात दो बजे रिहा
पंजाब विजिलेंस को झटका देते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरुवार को पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को हिरासत से मुक्त करने का आदेश जारी किया है। सैनी के वकील विनोद घई ने बताया कि हाईकोर्ट ने पूर्व डीजीपी को राहत देते हुए उनके पूरे सेवा काल में दर्ज किसी भी मामले में कार्रवाई से पहले सात दिन का नोटिस जारी करने का आदेश दिया था।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed